फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Path Sanchalan organized on completion of 100 years of Sangh

Mahendragarh-Narnaul News: संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर किया पथ संचलन

Sun, 05 Oct 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Path Sanchalan organized on completion of 100 years of Sangh
फोटो संख्या:55- कनीना में अनुशासनबद्ध पंक्तियों में पथ संचलन करते  आरएसएस स्वयंसेवक--संवाद
कनीना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर कनीना में पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे बाबा मोलड़नाथ परिसर से किया गया। स्वयंसेवक बस स्टैंड, आंबेडकर चौक, शहीद स्मारक से होते हुए बाबा मोलडनाथ परिसर पहुंचे।
विज्ञापन

पथ संचलन के बाद उत्सव सभा में मुख्य वक्ता धर्मवीर ने संघ की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की आवश्यकता पर विचार रखे। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी दिलावर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संघ चालक शिवकुमार ने की। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल संगठन नहीं, बल्कि एक संस्कारित और सशक्त समाज का निर्माण है।
विज्ञापन

प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक शताब्दी से शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहा है। कनीना में हुआ यह पथ संचलन संघ की उन्हीं सेवाभावी गतिविधियों और अनुशासन की झलक प्रस्तुत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed