फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Passengers will face difficulty in traveling for two days, 50 buses will leave for Jind today

Mahendragarh-Narnaul News: दो दिन यात्रियों को सफर करने में होंगी परेशानी, जींद के लिए 50 बस होंगी आज रवाना

Sat, 07 Dec 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 07 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Passengers will face difficulty in traveling for two days, 50 buses will leave for Jind today
फोटो नंबर-13नारनौल के बस स्टेंड पर खड़ी बसें।
नारनौल। नारनौल डिपो से पानीपत के सेक्टर 13-17 में बीमा सखी योजना के शुभारंभ पर 79 बसे भेजी जाएंगी। योजना का 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे। इसके लिए रविवार को 50 बसें जींद के लिए और सोमवार को 29 बसें पानीपत भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और आमजन को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए हरियाणा रोडवेज को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नारनौल डिपो से भी करीब 79 बस कार्यक्रम के लिए भेजी जाएंगी। जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 50 बसें नारनौल डिपो से जींद डिपो में भेजी जाएंगी। करीब 24 बस जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए, वहीं 5 बस एलआईसी कर्मचारियों के लिए नारनौल डिपो से भेजी जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट
यात्रियों के लिए केवल 67 बसें होंगी संचालित
नारनौल डिपो पर आमजन की सुगम परिवहन व्यवस्था के लिए 146 बसें हैं। इसमें से 126 बस रोडवेज की और 20 बसें लीज पर संचालित होती हैंं। इसमें से 50 बसें रविवार को जींद के लिए रवाना होंगी, वहीं 29 बस सोमवार को नारनौल से पानीपत के लिए रवाना होंगी। इस कारण रविवार को आम यात्रियों के लिए नारनौल डिपो पर केवल 96 बस और सोमवार को 67 बस संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
यह रूट रहेंगे प्रभावित
बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए छोटे रूट पर बसों के फेरे को बढ़ाया जाएगा, लेकिन लंबे रूट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बस की कमी के कारण चंडीगढ़, दिल्ली, झूंझनू, गुरुग्राम और जयपुर सहित अन्य लंबे रूट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं नारनौल से ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली बसों के रूट में भी कटौती की जा सकती है। इससे नारनौल के आसपास ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इंसेट
निजी बस संचालकों की रहेगी चांदी
बसों की कमी के कारण सफर करने वाले ज्यादातर यात्री निजी बसों पर निर्भर रहेंगे। पहले भी कई बार बस की कमी रहने के कारण निजी बस संचालकों द्वारा निर्धारित किराए से ज्यादा किराया वसूलने की घटना हो चुकी है। वहीं लंबे रूट पर चलने वाली निजी बसें अधिक संख्या में यात्रियों को बैठाने के लिए छोटे-छोटे स्टैंड पर भी रुकते हुए जाती है। इस कारण गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को काफी समय लग जाता है।

वर्जन
जींद के लिए रविवार को 50 बस रवाना की जाएगी। 29 बसें सोमवार को नारनौल डिपो से पानीपत के लिए रवाना होंगी। प्रयास है कि यात्रियों को बसों की कमी के कारण परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। छोटे रूट पर फेरे की संख्या को बढ़ाया जाएगा। लंबे रूट पर भी कुछ अतिरिक्त बस को चलाया जाएगा।- ब्रह्म प्रकाश, चीफ इंस्पेक्टर, बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed