फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Passengers are troubled due to non-stoppage of two express trains in Mahendragarh

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में दो एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव नहीं होने से यात्री परेशान

Sat, 21 Jun 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 21 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled due to non-stoppage of two express trains in Mahendragarh
फोटो संख्या:77- रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर खड़ी गाड़ी--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो गाड़ियों के ठहराव नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हावड़ा-बाड़मेर(12223-24) और बीकानेर-हावड़ा(12259-60) एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर नहीं होता है। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से करीब दो हजार यात्री आवागमन करते है। दैनिक रेल यात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पटौदा ने बताया कि लंबी रूटों इन दोनों गाड़ियों का ठहराव रेवाड़ी या फिर लोहारू स्टेशन पर है। इस कारण से क्षेत्र के लोगों को इन ट्रेनों से यात्रा करने के लिए 50-55 किलोमीटर दूर आना-जाना पड़ रहा है।
बताया कि महेंद्रगढ़ से बाड़मेर-हावड़ा (12224) गाड़ी सुबह 4.41 बजे व बीकानेर-हावड़ा (12260) शाम 4.31 बजे का समय स्टेशन पर लगी समय सारणी में महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी, दिल्ली के लिए रवाना होने का समय दर्शाया गया है। वहीं हावड़ा-बाड़मेर (12223) शाम 6 बजे व सियालदाह-बीकानेर(12259) दोपहर 1.24 बजे रेलवे स्टेशन पर समय सारणी में महेंद्रगढ़ से लुहारू के लिए रवाना होने का समय दर्शाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर दोनों गाड़ियों के ठहराव की मांग को लेकर कई बार मांग पत्र संबंधित अधिकारियों सौंपा गया है, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। महेंद्रगढ़ में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ-साथ यहां के बड़े-बड़े शिक्षण संस्थानों होने से हरियाणा ही नहीं पूरे देशभर के छात्र-छात्राएं पढ़ने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी सुविधा को देखते हुए यहां पर इन गाड़ियों का ठहराव आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय यदि महेंद्रगढ़ में ट्रेन का ठहराव नहीं करना चाहता तो एक बार ट्रायल तौर पर छह महीने के लिए स्टेशन पर ठहराव करके जांच ले कि रेलवे को इनकम होती है या नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री व रेलमंत्री से इन दोनों गाड़ियों के ठहराव की मांग की है।
---------------
गिफ्ट का सामान लेने के लिए दिल्ली जाते हैं। सुबह इस गाड़ी को पकड़ने के लिए रेवाड़ी जाना पड़ता है। यदि इन गाड़ियों का ठहराव महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर हो जाए तो यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।- सुधीर, यात्री

-----------------
इलेक्ट्रॉनिक्त का सामान लेने के लिए वह सप्ताह में दो दिन दिल्ली जाता है। यदि सुबह बाड़मेर- हावडा 12224 गाड़ी महेंद्रगढ़ रेलवे पर ठहराव हो जाता है। ताे इससे दूसरे यात्रियों को भी काफी मदद मिलेगी।- राजेंद्र शर्मा, यात्री

फोटो संख्या:77- रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर खड़ी गाड़ी--संवाद

फोटो संख्या:77- रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर खड़ी गाड़ी--संवाद

फोटो संख्या:77- रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर खड़ी गाड़ी--संवाद

फोटो संख्या:77- रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर खड़ी गाड़ी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed