फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Parking plan made six times in six years did not come to the ground, where no parking boards are installed, maximum parking is being done there.

छह साल में छह बार बनी पार्किंग की योजना नहीं उतरी धरातल पर, जहां लगे नोपार्किंग के बोर्ड वहीं हो रही सबसे अधिक पार्किंग

Wed, 16 Nov 2022 10:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
Parking plan made six times in six years did not come to the ground, where no parking boards are installed, maximum parking is being done there.
शहर में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले छह सालों में नपा द्वारा शहर में पार्किंग बनाने के लिए छह बार प्रस्ताव किए जा चुके हैं लेकिन योजना अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पार्किंग के अभाव में प्रतिदिन करीब दो हजार दुपहिया व 500 से अधिक चौपहिया वाहन सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े होने से दिनभर सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने शहर में पांच जगह नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगाए हुए हैं लेकिन लोग वहीं पर अपने वाहनों को खड़ा करके चले जाते हैं। पार्किंग का उचित स्थान नहीं होने के कारण लोग जहां जगह मिल जाए वहां वाहन खड़ा कर चले जाते हैं। शहर में ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बाजारों में खरीदारी या बैंकों में दो पहिया वाहन से यहां आते हैं। ऐसे में उन्हें अपने वाहन खड़े करने के लिए जगह नहीं मिल पाती है। वह दो पहिया वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर चले जाते हैं। नपा ने कई बार पार्किंग के लिए प्रस्ताव पास किया जा चुका है। शहर के आंबेडकर चौक, नगर पालिका कार्यालय, बालाजी चौक, आईटीआई रोड सहित अन्य स्थान नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगे हुए हैं जहां सबसे अधिक वाहन खड़े रहते हैं। सिनेमा रोड, शंकर मार्केट, बालाजी चौक, सीएससी कैंटिन, विश्वकर्मा चौक, सब्जी मंडी रोड, भगवान परशुराम चौक, 11 हट्टा बाजार, गांधी मार्केट, मसानी चौक आदि स्थानों पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन

यह हो सकता है पार्किंग का विकल्प
देवीलाल पार्क के पास, लोक निर्माण विश्राम गृह के नजदीक, ऑटो मार्केट के पास, हुड्डा पार्क के नजदीक खाली जगह पर पार्किंग व्यवस्था बनाई जा सकती है। नगर पालिका ने कई बार पार्किंग के लिए देवीलाल पार्क और लोक निर्माण विश्राम गृह के नीचे का स्थान चिह्नित करके प्रस्ताव पास कर चुके हैं लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन यह समस्याएं झेल रहे लोग
शहर के मुख्य चौक चौराहों से लेकर भीड़भाड़ वाली सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को खड़ा करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा अक्सर होती हैं वाहन चोरी की घटनाएं भी होती रहती हैं। वाहनों से बैटरी व अन्य सामान भी चोरी हो हाता है। इसके अलावा अक्सर वाहनों को खड़ा करने के दौरान दुकानदारों से लेकर आम लोगों तक आपसी विवाद भी होता रहता है।
शहर में पार्किंग नहीं होने की वजह से लोग वाहनों को खड़ा करके चले जाते है जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना पड़ता है। सिनेमा रोड पर दो बैंक होने कारण लोग अपने वाहनों से आते है तो वाहनों को दुकानों के पास खड़ा करके चले जाते है।
-सुभाष अग्रवाल, दुकानदार।
लोग बाजारों में सामान के लिए दो पहिया वाहन या चार पहिया वाहन खड़ा करके अपने कार्य से चले जाते है। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। नपा को पार्किंग व्यवस्था की ओर ध्यान देना चाहिए।
-पृथ्वीपाल, राहगीर।
बाजारों में लोग वाहनों को इधर उधर खड़ा करके अपने कार्य से चले जाते है। कई बार तो लोग दुकानों के सामने खड़ा कर देते है। जिसकी वजह से अक्सर विवाद हो जाता है।
-कैलाश सैनी, दुकानदार।
नगर पालिका ने पांच जगहों पर नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगाए हुए है। लोग अपने वाहनों नो पार्किंग जोन में खड़ा करके चले जाते है। जिससे शॉपिंग कांप्लेक्स में जाने के लिए रास्ता तक बंद कर देते है। नपा इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

-दिनेश कुमार लावणिया, दुकानदार।
नगरपालिका की पहली ही बैठक में पार्किंग को लेकर प्रस्ताव रखा गया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही पार्किंग को लेकर योजना बनाई जाएगी। वहीं शहर की मुख्य सड़कों व बाजारों से पीली पट्टी लगाई जाएगी। वहीं नोपार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ भी पुलिस का सहयोग लेकर अभियान चलाया जाएगा।
-रमेश सैनी, नगर पालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed