{"_id":"634da655710a5b16eb16b4a7","slug":"pari-won-the-solo-song-group-ii-competition-narnol-news-rtk661174696","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलो सोंग (द्वितीय ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल की परी रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलो सोंग (द्वितीय ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल की परी रही प्रथम
विज्ञापन
नारनौल। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन नारनौल में आयोजित की जा रही सात दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिताओं की शृंखला के तहत सोलो क्लासिकल डांस (तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) व सोलो सोंग (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में जिले भर के सभी सरकारी व गैर सरकारी से 72 टीम ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विपिन शर्मा राज्य नोडल अधिकारी नैतिक मूल्यों की शिक्षा एवं सेवानिवृत्त जिला बाल कल्याण अधिकारी व राजेंद्र सिंह जिला बाल कल्याण अधिकारी नारनौल ने किया। सोलो क्लासिकल डांस (तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने भारत के अलग-अलग राज्यों के क्लासिकल नृत्यों को दर्शाया। इसी प्रकार सोलो सोंग (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) में स्कूली बच्चों ने हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी फोक सोंग, क्लासिकल सोंग, देशभक्ति गीतों व भजन आदि की प्रस्तुति से समा बांधा। जिला बाल कल्याण अधिकारी नारनौल राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोलो सोंग (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिता के तीनों ग्रुपों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता बच्चें 27 अक्तूबर तथा सोलो क्लासिकल डांस (तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिता के दोनों ग्रुपों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता बच्चे 28 अक्तूबर को बाल भवन नारनौल में डिवीजनल स्तरीय प्रतियोगिता-2022 में भाग लेंगे। वहीं सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता बच्चों को जिला स्तरीय बाल-महोत्सव समारोह 14 नवंबर को डीसी एवं प्रधान जिला बाल कल्याण परिषद नारनौल डॉ. जेके आभीर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका मंदीप यादव, डॉ. कुसुम लत्ता, वंदना शर्मा, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, शर्मिला यादव ने निभाई। मंच का संचालन सुरेंद्र शर्मा लिपिक ने किया। इस अवसर पर विवेक कुमार, लेखाकार मनीष कुमार, बलवान सिंह, मनोज कुमार, रोहताश सिंह रंगा, जयपाल सिंह, हवा सिंह व सुशीला सैनी आदि उपस्थित रहे।
- ये रहे परिणाम
सोलो सोंग (द्वितीय ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल नारनौल की परी शर्मा ने प्रथम, आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ की रिशिका ने द्वितीय, हरियाणा पब्लिक स्कूल नारनौल के अनमोल ने तृतीय, आरआरसीएम स्कूल कनीना के तेजस ने सांत्वना (प्रथम) व यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना के मानव ने सांत्वना (द्वितीय) स्थान प्राप्त किया। सोलो क्लासिकल डांस (तृतीय ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ की तान्या ने प्रथम, हैप्पी ऐवरग्रीन स्कूल महेंद्रगढ़ की वंशिका ने द्वितीय, आरपीएस स्कूल नारनौल के निशांत ने तृतीय, सरस्वती बाल मंदिर नारनौल की तनवी ने सांत्वना (प्रथम) व माता मरियम जनसेवा स्कूल नारनौल के एकलव्य सैनी ने सांत्वना (द्वितीय) स्थान प्राप्त किया।