{"_id":"6a0ca703c5efbbfd340638c7","slug":"parents-reached-the-beo-office-regarding-not-giving-slc-made-serious-allegations-against-the-school-management-narnol-news-c-196-1-nnl1005-140114-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एसएलसी नहीं देने के मामले में बीईओ कार्यालय पहुंचे अभिभावक, स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एसएलसी नहीं देने के मामले में बीईओ कार्यालय पहुंचे अभिभावक, स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
फोटो नंबर- 23खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखते अभिभावक।
- फोटो : सड़क हादसे में दम तोड़ने वाले मिहींपुरवा निवासी राजीव गोयल का गमगीन परिवार।
नांगल चौधरी(नारनौल)। नांगल चौधरी क्षेत्र में इंडियन पब्लिक स्कूल द्वारा बच्चों के स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट नहीं देने का मामला सामने आया है। सोमवार को एसएलसी नहीं देने के बारे में अभिभावक सोमवार को बीईओ कार्यालय पहुंचे थे। इसके बाद दोनों पक्षों को मंगलवार को बीईओ कार्यालय में बुलाया गया था।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चली लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका और समझौता नहीं हो पाया लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार अभिभावक अनिता ने बताया कि उसके बच्चों ने नांगल चौधरी क्षेत्र के इंडियन पब्लिक स्कूल से इस वर्ष कक्षा छठी व कक्षा 8वीं पास की है। वहीं अब बच्चों का दाखिला अन्य स्कूल में करवाना है लेकिन एसएलसी नहीं मिलने के कारण दाखिला लंबित चल रहा है।
विज्ञापन
अनिता ने बताया कि स्कूल प्रबंधन फीस बकाया होने का हवाला देकर बच्चों की एसएलसी रोक रहा है। इससे बच्चों का दूसरे स्कूल में दाखिला नहीं हो पा रहा है और पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
-- -- -- --
वर्जन :
मामला संज्ञान में आने के बाद दोनों पक्षों की बात सुनी गई। यदि अभिभावक लिखित रूप में शिकायत देते हैं तो विभागीय नियमों के अनुसार जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं संबंधित स्कूल की मान्यता और दस्तावेजों की भी जांच करवाई जाएगी। -विकास जयदीप, बीईओ, नांगल चौधरी
वर्जन
बच्चों की फीस लंबे समय से लंबित है। ऐसे में फीस जमा होने के बाद ही एसएलसी दे सकते हैं। -वेद प्रकाश, संचालक, इंडियन पब्लिक स्कूल