फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Para powerlifter murder case: SIT to be formed under the chairmanship of ASP

Mahendragarh-Narnaul News: पैरा पावरलिफ्टर हत्याकांड...एएसपी की अध्यक्षता में गठित होगी एसआईटी

Tue, 06 Jan 2026 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Para powerlifter murder case: SIT to be formed under the chairmanship of ASP
बॉडीबिल्डर रोहित धनखड़ हत्याकांड को लेकर रोहतक स्थित दिल्ली बाईपास पर पुलिस महानिरीक्षक कार्याल - फोटो : samvad
रोहतक। भिवानी में हुए पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ हत्याकांड की जांच एएसपी वाईवीआर शशि शेखर की अध्यक्षता में नई एसआईटी जांच करेगी। इसके लिए सोमवार को 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहले आईजी सिमरजीत सिंह व इसके बाद एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया से मिला।
विज्ञापन

निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई। हुड्डा खाप के प्रतिनिधि कृष्ण हुड्डा ने बताया कि 28 नवंबर को हुमायूंपुर निवासी रोहित धनखड़ दोस्त के साथ शादी समारोह में शामिल होने भिवानी के गांव रेवाड़ी-खेड़ा गांव गया था। वहां पर तिगड़ाना गांव से बरात आई हुई थी। रोहित व उसके दोस्त का बरातियों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि जब रोहित व उसका दोस्त कार से वापस आ रहे थे तो दो कारों में सवार होकर आए बरातियों ने हमला कर दिया। इसमें रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। दो दिन बाद उसने पीजीआई में दम तोड़ दिया। मामले में भिवानी पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार चुकी है। बाकी अभी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को आरोप है कि भिवानी पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है। एडीजीपी क्राइम से मिलकर ग्रामीणों ने जांच भिवानी से रोहतक भेजने की मांग की थी। विभाग ने जांच रोहतक पुलिस को सौंप दी है। अब जिला पुलिस की एसआईटी मामले में आगे की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed