{"_id":"6834bd1084ee7c7c020bd6a7","slug":"panchs-were-given-information-about-rights-duties-and-panchayati-raj-system-narnol-news-c-196-1-nnl1004-125056-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पंचों को अधिकार, कर्तव्य और पंचायती राज व्यवस्था की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पंचों को अधिकार, कर्तव्य और पंचायती राज व्यवस्था की दी जानकारी
Tue, 27 May 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 27 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-05खंड सिहमा के पंचों को प्रशिक्षण देते टीम के सदस्य। संवाद
सिहमा।
खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय सिहमा में सोमवार को ग्राम पंचायत सागरपुर, शहरपुर, सलूनी, सिहमा, सिलारपुर, सुराना, सुरानी के पंचों को प्रशिक्षण दिया।
जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम चरण में पंचों को उनके अधिकार, कर्तव्य और पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था की जानकारी दी गई।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से खंड सिहमा के खंड संसाधन संयोजक धर्मेंद्र ने बताया कि जल प्रबंधन को अपनाकर जल जीवन मिशन को सफल बनाया जा सकता है। अपने सुरक्षित भविष्य के लिए हमें पानी की एक-एक बूंद का सम्मान करना चाहिए। पंचों और समिति को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना जरूरी है।
मुख्य प्रशिक्षक पूनम यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत के पंचों की अहम भूमिका होती है, जो पंचायती राज व्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। पंचायती राज प्रणाली में पंच गांव के लोगों के हितों की रक्षा करते हैं और गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पंच गांव में विवादों का निपटारा करते हैं और शांति बनाए रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक पूनम, डाटा एट्री ऑपरेटर मंजू आदि मौजूद रहे।