{"_id":"674cb256215b78e95a010b27","slug":"panchayats-goal-is-to-develop-the-village-varsha-rani-narnol-news-c-196-1-nnl1004-118752-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव को विकसित करना पंचायत का लक्ष्य : वर्षा रानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव को विकसित करना पंचायत का लक्ष्य : वर्षा रानी
Mon, 02 Dec 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव गुजरवास में सरपंच वर्षा रानी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इसमें सत्र 2025-26 के लिए विकास कार्यों की योजना तैयार की गई। ग्राम सभा में गांव की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति सहित पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ इत्यादि सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
वर्षा रानी ने कहा कि उनका लक्ष्य गांव को विकसित करना और लोगों की जिंदगी को और अधिक बेहतर बनाना है। इसके लिए हमें मिलकर विकास कार्यों को पूरा करना होगा।
पर्यावरण संरक्षण, बालिका शिक्षा तथा नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी गंभीरता से कार्य किए जाने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित किए जाने से न केवल उनके जीवन में सुधार होता है, बल्कि समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन आता है।
विज्ञापन
युवा वर्ग में तेजी से बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए समस्या है, जिस पर हमें गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए।
ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए सरपंच ने बताया कि ग्राम विकास योजना के अंतर्गत गांव में स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी, सड़कों का पुनर्निर्माण, एससी-बीसी चौपालों का निर्माण करवाना, शिक्षा के स्तर को उन्नत बनाने तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर कार्य किया जाना है।