फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Panchayat development works stalled due to reduced HSR rates; 8 Sarpanchs lodge complaints.

Mahendragarh-Narnaul News: एचएसआर रेट कम होने से रुके पंचायतों के विकास कार्य, 8 सरपंचों ने दी शिकायत

Thu, 23 Jul 2026 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Panchayat development works stalled due to reduced HSR rates; 8 Sarpanchs lodge complaints.
फोटो संख्या:63- लघु सचिवालय में उपायुक्त से मिलते वि​भिन्न गांवों  के सरपंच--संवाद
महेंद्रगढ़। जिले में एचएसआर (हरियाणा शेड्यूल ऑफ रेट्स) रेट कम होने के कारण ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। एचएसआर रेट बढ़ाने की मांग को लेकर सरपंच एसोसिएशन ने वीरवार को उपायुक्त अनुपमा अंजलि को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिले के 8 से अधिक गांवों सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन प्रधान पूजा यादव मांडोला ने बताया की सरपंच एसोसिएशन की ओर से ब्लॉक एवं जिला में एचएसआर अन्य जिलों की तुलना में कम होने पर विभिन्न गांवों के सरपंच नाराज है। हरियाणा के अधिकांश जिलों में एचएसआर रेट अधिक हैं जबकि महेंद्रगढ़ में यह अपेक्षाकृत कम हैं।
विज्ञापन

इसके कारण ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कम रेट होने की वजह से ठेकेदार पंचायतों के कार्य लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। एचएसआर में ईटों के रेट कम होने के कारण ठेकेदार कार्य को नहीं लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न गांवों में सामुदायिक भवन, पंचायत घर, खेल स्टेडियम, गलियों, नालियों और अन्य विकास कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं। सरपंच एसोसिएशन ने उपायुक्त से मांग की कि जिले के एचएसआर रेट अन्य जिलों के अनुरूप बढ़ाए जाएं ताकि विकास कार्यों में तेजी आए और ग्रामीण क्षेत्रों को इसका लाभ मिल सके।
गांव पाली सरंपच देशराज फौजी ने बताया कि पंचायत एसोसिएशन तीसरी बार रेटों को बढ़ाने के लिए उपायुक्त से मुलाकात की है। एचएसआर के रेट व बाजार के रेट अलग-अलग है। गांवों में मुख्यमंत्री की घोषणा पांच करोड़ रुपये के करवाने थे। उन पर कोई कार्य नहीं हुआ है।
गांवों में एसी व बीसी चौपाल बनवाने के लिए 15 से 25 लाख रुपये आए थे। वे ग्राम पंचायत के खातों में पड़े हुए है। रेट को लेकर उनके गांव पाली में भी अनेक कार्य रुके पड़े है। ठेकेदार ने कार्य लेने से भी मना कर रहे है। इस मौके पर बलायचा सरपंच कंवर सिंह, खायरा सरपंच पूनम, डुलाना सरपंच मुकेश देवी, रिवासा सरपंच महेश कुमार, पालडी पनिहारा सरपंच माया देवी सहित विभिन्न गांवों के सरपंच मौजूद रहे।

--------------
ये रहे लिस्ट:
सामग्री बाजार रेट एचएसआर रेट
ईट 8500 से 9000 6180
सीमेंट 360 250
पीवीसी पाइप तीन इंच 1400 से 1450 1300
जीआई पाइप दो इंच 2950 2800
मिट्टी 1000 रुपये ट्रॉली 200 रुपये ट्रॉली
स्टोन मेटल 30 सीएफटी 28 सीएफटी
स्टोन डेस्ट 35 सीएफटी 31 सीएफटी
------------------
वर्जन:
गांवों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। अगर कोई ठेकेदार कार्य करने से मना करता है तो उन्हें ब्लॉक किया जाएगा। गांव के विकास कार्य के लिए रेट बढ़ाए जाएंगे और गांवा का विकास किसी सूरत में नहीं रुकने दिया जाएगा। -अनूपमा अंजलि, डीसी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article