फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Owner arrested for running illegal factory

अवैध रूप से फैक्ट्री चलाने वाले आरोपी मालिक राकेश बंसल के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 26 Jul 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Owner arrested for running illegal factory
नारनौल। निजामपुर रोड पर अवैध रूप से फैक्टरी चलाने के आरोपी फैक्टरी मालिक राकेश बंसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने सोमवार को फैक्टरी पर छापा मारा था। इस दौरान लाइसेंस नहीं मिली पर कार्रवाई की गई थी और फैक्टरी मालिक पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी को सोमवार को सूचना मिली थी कि निजापुरा रोड पर पेट्रोल पंप के पास बंसल फूड एजेंसी नाम की फैक्टरी और गोदाम है। वार्ड 14 मोहल्ला खडखड़ी नारनौल निवासी राकेश दूसरे राज्यों की फर्मों को मैन्युफैक्चर दिखाकर यह फैक्टरी चला रहा है। साथ ही इसमें अलग-अलग रैपर में स्नैक्स, नमकीन आदि की पैकिंग कर रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक सचिन, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, खाद्य संरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी, नगर परिषद से एमई अनिल कुमार, जेई विकास शर्मा की संयुक्त टीम ने फैक्टरी पर छापा मारा। इस मौके पर फर्म प्रोपाइटर राकेश कुमार फैक्ट्री में ही मौजूद था। उससे लाइसेंस मांगा तो वह कंपनी का कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका। खाद्य एवं संरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने एफएसएसएआई की साइट पर चेक किया तो कोई लाइसेंस नहीं मिला। सोमवार को लगभग दस घंटे की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

-
इन खाद्य पदार्थों की हो रही थी पैकिंग
खाद्य पदार्थ छू मंतर पर बंसल फूड एजेंसी नारनौल का रैपर लगा था। सेवा समोसा पर बंसा फूड एजेंसी अजमेर, गिली-गिली छू पर डीज फूड लिमिटेड वर्कर्स जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, मिस्टर मोमोज पर एकेएस फूड प्रोडक्ट, संभलपुर उत्तर प्रदेश एजेंसी का रैपर लगा हुआ था। जब लाइसेंसों को अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक किया तो उपरोक्त खाद्य पदार्थ व लाइसेंस नारनौल से संबंधित न होकर राजस्थान व उत्तर प्रदेश से संबंधित पाया गया। उत्तर प्रदेश की उपरोक्त दोनों ही कंपनियों के लाइसेंस एक्सपायर हो चुके हैं। उपरोक्त फैक्टरी के प्रोपराइटर राकेश बंसल की ओर से लोगों के स्वास्थ्य के खिलवाड़ कर धोखाधड़ी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिस ने आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे नारनौल कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायाधीश ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।-संतोष कुमार, सिटी थाना प्रभारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed