फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Overnight stay camp held in Fatehpur village; ADC listens to people's grievancesOvernight stay camp held in Fatehpur village; ADC listens to people's grievances

Mahendragarh-Narnaul News: गांव फतेहपुर में लगा रात्रि ठहराव शिविर, एडीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Sat, 31 Oct 2026 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Overnight stay camp held in Fatehpur village; ADC listens to people's grievancesOvernight stay camp held in Fatehpur village; ADC listens to people's grievances
फोटो 18 रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनते एडीसी। स्रोत: विभाग
मंडी अटेली। प्रदेश सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को गांव फतेहपुर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरियां और डीएसपी भारत भूषण ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए। इनके माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की सांस्कृतिक मंडली ने गीतों और कार्यक्रमों के जरिए योजनाओं के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य और आयुष विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और मुफ्त दवाइयां बांटीं। सेवा विभाग की ओर से 10 पेंशन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी दिए गए।
विज्ञापन

एडीसी तरुण कुमार पावरियां ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर के नजदीक करना और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। ऐसे शिविरों से लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान मौके पर नहीं होगा, उनका तय समय में निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी भारत भूषण ने युवाओं से नशे से दूर रहने और पढ़ाई, खेलकूद व रोजगार पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से नशे की बिक्री या अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed