Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Out of control car hits eight people during a wedding procession

Haryana: घुड़चढ़ी में बेकाबू कार का कहर, 8 लोगों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा दूल्हा, तोड़ी घोड़ा बग्गी

Tue, 25 Nov 2025 03:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 25 Nov 2025 03:53 PM IST
सार

नारनौल के मोहल्ला माली टिब्बा में दूल्हे की घुड़चढ़ी निकलने के दौरान एक कार बेकाबू हो गई। कार ने आठ लोगों को टक्कर मार दी। घायलों में दूल्हे के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Out of control car hits eight people during a wedding procession
बेकाबू कार ने आठ लोगों को मारी टक्कर - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के मोहल्ला माली टिब्बा में दूल्हे की घुड़चढ़ी निकासी के दौरान एक कार बेकाबू हो गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। इस दौरान कार की टक्कर से घोड़ा बग्गी भी टूट गई। मंगलवार को दूल्हे की बारात राजस्थान जानी थी जिसकी वजह से सोमवार देर रात करीब साढे़ दस बजे निकासी निकाली जा रही थी। इस हादसे में दूल्हे के परिवार के सदस्य भी घायल हो गए। पुलिस ने दूल्हे के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में मोहल्ला माली टिब्बा निवासी निरंजन लाल ने बताया कि 24 नवंबर को उनके बेटे की शादी की निकासी निकाली जा रही थी। जिसकी वजह से वह अपने कुल देवता को पूजने जा रहे थे। इस दौरान अचानक करीब रात के साढ़े दस बजे वह किरारोड हिंद होटल के पास पहुंचे तो सीआईए रोड की तरफ से तेज गति से गाड़ी आई और टक्कर मार दी। जिसकी वजह से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार की टक्कर से महक पुत्री अजीत चौहान, मोहित पुत्र अजीत चौहान, लीक्ष्मा चौहान पुत्री शिवचरण चौहान, गुनगुन पुत्री शिवचरण चौहान, पुनीत चौहान पुत्र शिवचरण चौहान, निशांत पुत्र निरंजन चौहान निवासी मोहल्ला माली टिब्बा, सिंघाना निवासी हजारीलाल पुत्र भजनाराम, सेका निवासी सुनील पुत्र सुधीर को ज्यादा चोट लगी। हालांकि इस हादसे में दूल्हा बाल-बाल बच गया लेकिन उसकी घोड़ी बग्गी टूट गई।

विज्ञापन
Trending Videos

एटीएम को भी मारी टक्कर

कार चालक ने एटीएम के भी टक्कर मार दी जिससे उसके भी शीशे टूट गए। सुबह तक बूथ के पास खून के निशान पड़े हुए थे। इस हादसे के बाद वहां  चीख पुकार मच गई।  वहीं, बच्चे महिला अपने बचाव के लिए भागने लग गए।
 
रात साढ़े 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि किलारोड पर कार चालक ने सात-आठ लोगों को टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे। वहां निकासी निकाली जा रही थी। इसके अलावा एटीएम को भी टक्कर मार दी। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -पंकज कुमार, जांच अधिकारी नारनौल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed