{"_id":"68827637c18e04b03206837d","slug":"organizations-of-mahindergarh-region-raised-the-issue-and-demanded-a-solution-from-adc-narnol-news-c-203-1-mgh1004-118744-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ क्षेत्र के संगठनों ने उठाई समस्या, एडीसी से समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ क्षेत्र के संगठनों ने उठाई समस्या, एडीसी से समाधान की मांग
Thu, 24 Jul 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपते रामनि
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के लोगों ने मांगों को लेकर समाधान शिविर में एडीसी सुनील कुमार का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम बताया कि 15 दिनों से शहरवासियों को आधार कार्ड बनवाने व अपडेट करवाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
बिना व्यवस्था किए ही सुचारू रूप से चल रहे आधार केंद्रों को बंद करने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नवजात शिशु का आधार कार्ड बनवाना भी अनिवार्य कर दिया गया है लेकिन महेंद्रगढ़ केंद्र पर नहीं बन पा रहे हैं।
वहीं लोगों ने महेंद्रगढ़ वाया डुलाना, हुडिया जैतपूर खाटूधाम के लिए परमिट दिलाकर राज्य परिवहन की बस सेवा शुरू करने की मांग भी उठाई। शहर के आजाद चौक पर काफी सालों पहले बिजली का एक लोहे का खंभा लगाया गया था जो अब वह जर्जर हालत में हो गया, उसके स्थान पर दूसरा खंभा लगाया जाएं और उसकी ऊंचाई भी बढ़ाने की मांग भी उठाई गई। अतिरिक्त उपायुक्त सुनील कुमार ने जल्द ही इन समस्या को समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रामनिवास पाटोदा, महिपाल, संजय, राजेंद्र, विरेंद्र, सुंदर, कृष्ण, मुकेश सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।