{"_id":"6910dee69e583c873d0f905b","slug":"organizations-honored-talents-narnol-news-c-196-1-nnl1003-132041-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: संगठनों ने किया प्रतिभाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: संगठनों ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
Mon, 10 Nov 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-14वरिष्ठ नागरिक संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संस्थाओं को सम्मानित करते अतिथिग
नारनौल। सेठ गणेशी लाल जैन मेमोरियल, चैरिटेबल ट्रस्ट व वरिष्ठ नागरिक संगठन के संयुक्त तत्वावधान में किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेंद्र कुमार संघी ने की। वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने बताया कि समारोह के दौरान शहर की गोशालाओं, समाजसेवा, शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं व उनके सदस्यों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सरकारी स्कूलों के लगभग 350 बच्चों को स्वेटर और जूते वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम संयोजक अजीत जैन ने बताया कि शहर में कई सामाजिक संस्थाएं गरीबों, वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
समारोह में करीब 20 सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और 10 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथियों में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. पूर्ण प्रभा, डॉ. हेमंत कुमार और डॉ. सुरेंद्र मित्तल भी मौजूद शामिल रहे। कार्यक्रम में सूरज प्रकाश जैन, पूर्व माइनिंग अधिकारी वासुदेव यादव, आरडब्ल्यूए प्रधान नरेश चौधरी, संजय शर्मा व डॉ. जितेंद्र भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।