फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Organization of talent search competition in preparation for Youth Festival

Mahendragarh-Narnaul News: यूथ फेस्टिवल की तैयारी को लेकर प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन

Fri, 25 Oct 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 25 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Organization of talent search competition in preparation for Youth Festival
फोटो नंबर-21प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान मेहंदी लगाती छात्राएं। स्रोत-संस्थान
मंडी अटेली। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रवीण यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। इस कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य, पोस्टर मेकिंग ,पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, रंगोली, कविता गायन व मेहंदी आदि गतिविधियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

इस प्रतिभा खोज कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित युवा महोत्सव हिंडोला 4.0 के लिए प्रतिभागी को चयनित करना था। विश्वविद्यालय द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन 14 से 16 नवंबर 2024 को किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर सुनीता ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा हर वर्ष युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक गतिविधियों को शामिल किया जाता रहा है। इस बार कुल 47 गतिविधियों को शामिल किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य ने छात्राओं की प्रतिभा खोज कार्यक्रम में भागीदारी की सराहना करते हुए उनको प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक गतिविधियों एवं खेलों में भाग लेने से छात्राओं का चहुंमुखी विकास होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed