{"_id":"681d030f7a8fc37ae7058aba","slug":"organic-farming-should-be-adopted-mp-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124346-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑर्गेनिक खेती को अपनाया जाए : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑर्गेनिक खेती को अपनाया जाए : सांसद
Fri, 09 May 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 09 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16पंचायत भवन में दिशा की बैठक लेते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।स्रोत:डीआईपीआरओ
- फोटो : mathura
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि सरकार जहरमुक्त खेती पर जोर दे रही है। अधिकारी प्रगतिशील किसानों के खेतों की विजिट कराकर अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित करें।
सांसद वीरवार को पंचायत भवन में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित दिशा की बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने कहा कि अब समय आ गया है कि परंपरागत खेती की बजाए आर्गेनिक खेती को अपनाया जाए। समग्र शिक्षा की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि नई शिक्षा नीति का मकसद विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल ज्ञान देना है।
इसके अलावा उन्होंने सरकारी स्कूलों की ढांचागत सुविधाओं के बारे में एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया कि अब कोई भी पात्र नागरिक आवास प्लस एप पर खुद ही सर्वे कर सकता है। जिला के 1239 लोगों ने खुद का सर्वे किया है। अगर उसका निर्धारित 10 पैरामीटर पर दावा सही पाया जाता है तो उसे मकान बनाने के लिए 1.33 लाख रुपये तथा 12 हजार रुपये अलग से शौचालय के लिए दिए जाते हैं। जिला महेंद्रगढ़ में अब तक 1190 लाभार्थियों को स्वीकृति के बाद पहली किस्त दी जा चुकी है।
विज्ञापन
बताया कि जिला की 34 ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कार्य हो रहा है। इसमें और पंचायतों को शामिल किया जाए। बैठक में मनरेगा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना, नेशनल फूड सिक्योरिटी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना तथा नेशनल लैंड रिकॉर्ड मॉर्डनाइजेशन प्रोग्राम सहित कई केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव, अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव तथा बीजेपी के जिला प्रधान यतेंद्र राव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।