फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Option to add member to family identity card portal opened

Mahendragarh-Narnaul News: परिवार पहचान पत्र पोर्टल में सदस्य जोड़ने का ऑप्शन खुला

Sun, 03 Sep 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 03 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Option to add member to family identity card portal opened
नारनौल। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में नए सदस्य नहीं जुड़ने से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। अब दोबारा से परिवार पहचान पत्र में सदस्य जुड़ना शुरू हो गए हैं। क्रीड विभाग द्वारा लगभग एक माह से यह ऑप्शन बंद कर रखी थी, जिसे अब दोबारा से शुरू कर दिया है। इससे सैकड़ों लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

खास तौर पर उन लोगों को खासी राहत मिली है, जिनके यहां दो माह के दौरान नए बच्चों ने जन्म लिया है और उनके नाम परिवार पहचान पत्र में जुड़ने से वंचित रह गए थे। अब ऐसे सभी बच्चों के नाम जोड़ने का काम अभिभावक करवा सकेंगे। इससे बच्चों से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ भी अभिभावकों को मिल सकेगा। प्रदेश में हर माह लगभग एक लाख से अधिक बच्चे पैदा होते हैं। ऐसे में नए सदस्य की ऑप्शन बंद होने के बाद नए पैदा होने वाले बच्चों के नाम परिवार पहचान पत्र में जोड़े नहीं जा पा रहे थे, लेकिन ऑप्शन शुरू होने के बाद काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बेरोजगार और गृहिणी व्यवसाय भी नहीं बदल रहा
परिवार पहचान पत्र में पिछले दो माह से व्यवसाय की ऑप्शन में बेरोजगारी और गृहिणी व्यवसाय में बदलाव नहीं हो रहा है। किसी का रोजगार खत्म होने के बाद यदि वह बेरोजगार का ऑप्शन भरता है तो वह अप्रूव नहीं हो रहा है। इसी प्रकार से महिला यदि गृहिणी करवाना चाहती है तो वह ऑप्शन भी काम नहीं कर रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे जोड़े नए सदस्य
आप स्वयं या सीएससी के माध्यम से यह काम करवा सकते हैं। इसमें सबसे पहले आपकी परिवार पहचान पत्र की आईडी खोली जाएगी। इसमें ओटीपी मांगा जाएगा। ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आपकी पीपीपी आईडी खुल जाएगी। इसमें काॅर्नर पर एड मेंबर का ऑप्शन दिया गया है। इस पर क्लिक करते ही आपने जिसका नाम जोड़ना है, उसकी जानकारी मांगी जाएगी। यह पूरी जानकारी भरने के बाद उसे सेव पर क्लिक करना होगा। उसके बाद सदस्य जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed