फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Operation of two special trains for Jaipur-Narnaul and Rewari-Ringas from 9 am.

Mahendragarh-Narnaul News: जयपुर-नारनौल एवं रेवाड़ी-रींगस के लिए दो स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन 9 से

Wed, 06 Dec 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 06 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Operation of two special trains for Jaipur-Narnaul and Rewari-Ringas from 9 am.
नारनौल। रेलवे द्वारा खाटू श्याम जी में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-नारनौल-जयपुर व रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाड़ी संख्या 09633/09634 जयपुर-नारनौल-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 9 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच सात ट्रिप करेगी। इसमें 09633 गाड़ी संख्या 9 दिसंबर, 16, 22, 23, 25, 26 व 30 दिसंबर को जयपुर से 10.40 बजे रवाना होकर 14.05 बजे नारनौल पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09634 नारनौल से 14.30 बजे रवाना होकर 18.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी ढेहर का बालाजी, नींदड़ बनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला व निजामपुर स्टेशनों पर ठहराव करेग, जबकि गाड़ी संख्या 09637/09638 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी के लिए चलेगी। इसमें 09637 गाड़ी संख्या 09 दिसंबर, 10, 16, 17, 22, 23, 24, 25, 26, 30 तथा 31 दिसंबर को रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी, जोकि 12.37 बजे नारनौल स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638 रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर, जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। जोकि 16.53 बजे नारनौल स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed