फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Operation Hotspot Domination...Tightening the noose on 4 accused

Mahendragarh-Narnaul News: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन...4 आरोपियों पर कसा शिकंजा

Wed, 17 Dec 2025 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Operation Hotspot Domination...Tightening the noose on 4 accused
आरोपी संदीप व सोनू। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस की टीम ने चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने नशा तस्करी व अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। सीआईए धारूहेड़ा ने थाना शहर क्षेत्र से 163 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी मोहल्ला नई बस्ती निवासी अजय उर्फ राणा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीआईए कोसली ने थाना बावल में अवैध नशीला पदार्थ स्मैक तस्करी के मामले में संलिप्त चौथे आरोपी अशोक कुमार उर्फ गबराल निवासी गांव गुर्जर माजरी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व नवंबर में पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी बड़ा तालाब हाल आबाद ढाणी अहीर झाबुआ रोड बावल निवासी जोरावर सिंह, राजस्थान के जिला कोटपूतली-बहरोड़ के गांव माजरा (माजरी कलां) निवासी नरेश कुमार उर्फ नरसी व दिल्ली के नांगलोई निवासी सन्नी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी जोरावर सिंह के कब्जे से 304 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक बरामद किया था। आरोपी जोरावर सिंह ने अपने खुलासे में बताया था कि यह नशीला पदार्थ स्मैक अशोक कुमार उर्फ गबराल निवासी गांव गुर्जर माजरी को बेचने के लिए उपलब्ध करवाता था।

आरोपी संदीप व सोनू। स्रोत : पुलिस

आरोपी संदीप व सोनू। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed