फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Only seven private schools in the district came forward under the Chirag scheme

Mahendragarh-Narnaul News: चिराग योजना के तहत आगे आए जिले के मात्र सात निजी स्कूल

Sun, 14 Apr 2024 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Only seven private schools in the district came forward under the Chirag scheme
नारनौल। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2024 व 25 के अंदर मान्यता प्राप्त निजी स्कूल में पढ़ने को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही चिराग योजना के तहत प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसे लेकर प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में डायरेक्टर पंचकूला की ओर से पत्र भी जारी हो चुके हैं। इस चिराग योजना में जिले के केवल सात निजी स्कूलों व नारनौल के केवल तीन ही निजी स्कूलों ने अपनी रूचि दिखाई है, जबकि जिले में चल रहे अन्य बड़े-बड़े निजी स्कूल का नाम इसमें शामिल नहीं हैं। चिराग योजना आर्थिक रूप से ऐसे कमजोर वर्ग के लिए चलाई गई हैं, जिन परिवारों की वार्षिक सत्यापित आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम हो। इस योजना के तहत कक्षा चौथी से बारहवीं तक के छात्र निजी स्कूल में दाखिला ले सकते हैं, जिनका खर्च सरकार वहन करेगी। जिले में बड़े निजी स्कूल इसमें शामिल नहीं होने से बहुत से अभिभावक इस योजना का लाभ उठाना भी नहीं चाह रहे हैं। चिराग योजना के तहत आवेदन दो अप्रैल से शुरू होकर दस अप्रैल तक थे। इसके बाद जिन स्कूलों में आवेदन ज्यादा प्राप्त होते हैं, उन स्कूलों में 12 अप्रैल को अभिभावकों की मौजूदगी में ड्राॅ निकाले जाने थे। इस प्रक्रिया के बाद अब छात्र दाखिला नहीं लेते हैं और सीट खाली रहती है तो 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक इंतजार करने वाले छात्रों का दाखिला कर दिया जाएगा। अब देखने वाली बात यह है कि चिराग योजना के तहत 30 अप्रैल तक निजी स्कूलों में कितने छात्रों का दाखिला हो पाता है। क्योंकि जिले के सात निजी स्कूलों में 30 अप्रैल तक यह सभी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी उसके बाद सभी स्कूलों में सीटों का विवरण भी सामने आ जाएगा। इस योजना के तहत उन अभिभावकों को भी लाभ नहीं मिला, जिनके बच्चे पहले से निजी स्कूल में पढ़ रहे थे फिर भले ही उनकी आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम हो। इस योजना का लाभ भी उन छात्रों को ही मिलेगा जो पहले सरकारी स्कूल में ही पढ़ते थे।
विज्ञापन



जिले के साथ स्कूलों में सीटें
एसडीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना में कक्षा चौथी में दो, पांचवीं में तीन, छठी में दो, सातवीं में तीन, आठवीं में दो, नौवीं में तीन, दसवीं में तीन, 11वीं में तीन तथा 12वीं में तीन छात्रों की सीट है। इसी तरह डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल महेंद्रगढ़ में कक्षा चौथी से आठवीं तक प्रत्येक कक्षा में सात-सात सीटें हैं। अरावली पब्लिक स्कूल नांगल चौधरी में कक्षा चौथी से 10वीं तक प्रत्येक कक्षा में पांच-पांच सीट। केएल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलीमपुर नांगल चौधरी में कक्षा चौथी के अंदर पांच, कक्षा पांचवीं से सातवीं तक प्रत्येक कक्षा में आठ-आठ सीट, कक्षा आठवीं में नौ, कक्षा नौवीं में आठ, दसवीं में दस, ग्यारहवीं में उन्नीस तथा बारहवीं में सत्रह सीट हैं। हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल में कक्षा चौथी से दसवीं तक प्रत्येक कक्षा में दस-दस सीट तथा ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा में तीस-तीस सीट हैं। एमएएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल में कक्षा चौथी से 12वीं तक प्रत्येक कक्षा में दस-दस सीटें है। वहीं रामा पब्लिक स्कूल मोती नगर नारनौल में कक्षा चौथी से 8वीं तक प्रत्येक कक्षा में 10-10 छात्रों की सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed