फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Only one nomination was filed in the district on the first day

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली विधानसभा से नहीं हुआ कोई भी नामांकन

Thu, 05 Sep 2024 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 05 Sep 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Only one nomination was filed in the district on the first day
कनीना। हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अटेली विधानसभा क्षेत्र के लिए कनीना में कोई भी नामांकन नहीं भरा गया। इस बार कनीना में नामांकन भरे जा रहे हैं। कनीना के एसडीएम कार्यालय परिसर में नामांकन कक्ष बनाया गया है। नामांकन सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक किए जा सकते हैं। वीरवार को नामांकन का पहला दिन था। अटेली विधानसभा क्षेत्र के लिए कनीना के एसडीएम अमित कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे कनीना में अपने कोर्ट रूम में नामांकन पत्र लेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवार सहित पांच नागरिकों को नामांकन कक्ष में जाने इजाजत रहेगी। उम्मीदवारों के वाहन भी नामांकन स्थान से 100 मीटर की परिधि से दूर रहेगा। सभी उम्मीदवारों व उनके साथ आने वाले नागरिकों को चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी हिदायतों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed