फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Only one nomination was filed in the district on the first day

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में पहले दिन केवल एक नामांकन हुआ

Thu, 05 Sep 2024 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Only one nomination was filed in the district on the first day
फोटो नंबर-16नामांकन जमा करवाने पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी। संवाद
नारनौल।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन वीरवार को जिला में केवल एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। नामांकन प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी। नामांकन सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक किया जा सकता है। नामांकन के पहले दिन नारनौल विधानसभा क्षेत्र के लिए राइट टू रिकॉल पार्टी से विकास ने अपना नामांकन भरा है।

संबंधित रिटर्निंग अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का नामांकन पत्र प्राप्त कर रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम रमित यादव को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। वे अपने कार्यालय में नामांकन पत्र प्राप्त करेंगें। नारनौल विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम डाॅ. जितेंद्र सिंह को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है। वे लघु सचिवालय नारनौल में अपने कोर्ट रूम में नामांकन लेंगे। महेंद्रगढ़ विधानसभा के लिए एसडीएम संजीव कुमार को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है। वे महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में स्थापित अपने कोर्ट रूम में नामांकन पत्र प्राप्त करेंगे। इसी प्रकार अटेली विधानसभा क्षेत्र के लिए कनीना के एसडीएम अमित कुमार को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है। वे कनीना में अपने कोर्ट रूम में नामांकन पत्र लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवार सहित पांच नागरिकों को नामांकन कक्ष में जाने इजाजत रहेगी। उम्मीदवारों के वाहन भी नामांकन स्थान से 100 मीटर की परिधि से दूर रहेगा। सभी उम्मीदवारों व उनके साथ आने वाले नागरिकों को चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी हिदायतों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed