फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Only one bus service from Mahendragarh to Delhi, about 300 people commute from the region every day

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से दिल्ली के लिए सिर्फ एक बस सेवा, प्रतिदिन क्षेत्र से करीब 300 लोग करते हैं आवागमन

Wed, 10 Apr 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 10 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Only one bus service from Mahendragarh to Delhi, about 300 people commute from the region every day
फोटो संख्या=65- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बसें--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महेंद्रगढ़ से सिर्फ एक बस दिल्ली के लिए जाती है वो भी सुबह के समय चलती है उसके बाद तीन बसें गुरुग्राम तक चलती है। 30 जनवरी को ग्रामीण रूटों से होते हुए दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। लेकिन महज चार दिन बाद इस बस को बंद कर दिया था। ऐसे में यात्रियों को दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिन के समय यात्रियों को सीधे दिल्ली के लिए बस सेवा नहीं मिलती तो निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। महेंद्रगढ़ से प्रतिदिन बस स्टैंड से दिल्ली के लिए 300 से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। सुबह के समय अगर बस सेवा नहीं मिलती है तो उन्हें गुरुग्राम तक जाना पड़ता है। उसके बाद गुरुग्राम में बस में बदलनी पड़ती है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के लिए सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। इसके बाद सुबह 6 बजे महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम वाया फरीदाबाद, सुबह साढ़े छह बजे महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम, सुबह 7 बजे महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम वाया पलवल तक, 6.40 महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम वाया बवानिया होकर जाती है। बता दें कि महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से प्रतिदिन 3 से 5 हजार यात्री सफर करते है। बस स्टैंड से प्रतिदिन 21 बसों को संचालन होता है। सामाजिक संगठन महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से दिन के समय दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करवाने की कई बार मांग उठा चुके है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सीधी दिल्ली के लिए दो बसें चलाने की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। इस समय सुबह महज एक ही बस सेवा है। रोडवेज महाप्रबंधक अवगत कराया दिया गया है। जल्द ही दो बसें चलाने की मांग की गई है। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से अन्य डिपो की अनेक बसें रेवाड़ी व गुरुग्राम तक जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेदप्रकाश, इंचार्ज बस स्टैंड महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed