फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Only 3.3 degree difference in night and day temperature, bitter cold continues

रात और दिन के तापमान में मात्र 3.3 डिग्री का अंतर, कड़ाके की ठंड जारी

Wed, 06 Jan 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Only 3.3 degree difference in night and day temperature, bitter cold continues
जिले में दो दिनों से जोरदार बारिश होने के बाद बुधवार को सुबह धुंध के साथ आसमान में बादल छाए रहे। जिससे लोगों को दिनभर सूर्यनारायण के दर्शन नहीं हुए। मंगलवार रात को भी बारिश होने से शहर में कीचड़ की स्थिति बनी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम की करवट के साथ ही तापमान ने भी अपनी करवट बदली है। दो दिनों से बादलों की गर्मी के चलते न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम में बदलाव के चलते न्यूनतम व अधिकतम तापमान में केवल 3.3 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है।
विज्ञापन

दो दिनों से हो रही बारिश से जहां किसान खुश नजर आ रहे है वहीं शहरों में रहने वाले लोगों परेशान दिखाई दे रहे है। बारिश होने से शहर में कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार रात को हुई बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया वहीं मुख्य बाजार समेत सब्जी मंडी, पार्क गली, मोहिनी गली में कीचड़ होने से लोग दिनभर परेशान रहे। बारिश व शीत लहर के चलते बुधवार को बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दी।
विज्ञापन

जलभराव से इन जगहों पर लोगों हुए परेशान
बारिश होने से जहां कड़ाके की ठंड से छुटकारा मिला वहीं शहर में जगह-जगह हुए जलभराव व कीचड़ से परेशानी उठानी पड़ी। दो दिन तक बारिश होने से मोहल्ला जमालपुर, सैन चौक, पार्क गली, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, पुरानी कचहरी, नागरिक अस्पताल, पुलिस लाइन समेत अन्य जगहों पर लोगों को जलभराव से परेशानी उठानी पड़ी। शहर में थोड़ी सी बारिश से ही जगह-जगह जलभराव हो जाता है। वहीं नालियों की सफाई न होने के कारण गलियों में कीचड़ फैल जाता है। इससे नप की शहर में सफाई व्यवस्था की पोल खुल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में हुई बढ़ोतरी
बारिश के कारण कड़ाके की ठंड से लोगों ने राहत ली। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। नववर्ष पर तापमान माइंस 0.5 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम विभाग की माने से बारिश का सिलसिला 6 जनवरी तक है, लेकिन अभी आसमान में बादल छाए हुए है, लेकिन 7 जनवरी के बाद मौसम साफ हो जाएगा। मौसम साफ होते ही धुंध रहने की संभावना है।

बंपर पैदावार होने का अनुमान
बारिश से जहां ठंड से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे है क्योंकि जिन फसलों में सिंचाई नहीं हुई थी उन फसलों में लिए यह बारिश वरदान साबित होगी। नांगल चौधरी व निजामपुर व दोहान पच्चीसी क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था न होने के कारण यहां के किसान बारिश पर ही निर्भर रहते है। उप निदेशक कृषि डॉ. जसविंद्र सैनी ने बताया कि बारिश से सब्जी की फसलों पर जमा पाला धूल गया है, जिससे फसल बर्बाद होने से बच गई है। पाले के कारण सब्जी समेत अन्य फसलों पर भारी नुकसान होता है। इसके साथ ही सरसों, गेहूं व चना की फसल को भी बारिश से फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed