फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Online registration date for postgraduate admission in Hakenvi extended

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण तिथि बढ़ी

Tue, 21 May 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Online registration date for postgraduate admission in Hakenvi extended
फोटो संख्या:67- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण की तिथि 21 मई से बढ़ाकर अब 31 मई कर दी गई है। इसके साथ ही पंजीकरण में संशोधन के लिए 3 जून तक करेक्शन विंडों अभ्यर्थियों के लिए खुली रहेगी। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी बढ़ी हुई तारीख के माध्यम से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के सीयूईटी के नोडल ऑफिसर डॉ. तेजपाल ढेवा ने बताया कि स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद दाखिले की ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया की तिथि 31 मई कर दी गई है। इसके साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 1 से 3 जून तक करेक्शन विंडों भी अभ्यर्थियों के लिए खुली रहेगी। इसमें अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में सीयूईटी 2024 के तहत स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा के 41 कार्यक्रमों के अंतर्गत कुल 1482 सीटें उपलब्ध हैं।विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व परिषद शाखा की ओर से पंजीकरण के पश्चात दाखिले की आगे की प्रक्रिया के लिए अलग से कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। जिसके आधार पर पंजीकृत आवेदकों को दाखिले के अवसर उपलब्ध होंगे। विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed