फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Online applications will start on 12th for college admission

कॉलेज में दाखिले के लिए 12 को शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Sun, 08 Aug 2021 09:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Online applications will start on 12th for college admission
राजकीय महाविद्यालय सतनाली। - फोटो : Narnol
सतनाली मंडी(नारनौल)। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालयों में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कॉलेज में स्नातक स्तर के दाखिलों के लिए 12 अगस्त से दाखिला प्रक्रिया शुुरू होगी। राजकीय महाविद्यालय सतनाली के नोडल अधिकारी प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया 12 अगस्त को शुरू होगी और अंतिम तिथि 20 अगस्त है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक छात्र पांच कॉलेजों में ही प्रवेश के लिए आवेदन कर सकता है। इस बार दो मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी और अगर दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद अगर किसी कॉलेज में सीटें रिक्त रह जाती हैं तो शेष सीटों के लिए 1 सितंबर को फिर से पोर्टल खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट 25 अगस्त को जारी की जाएगी जिसकी फीस 25 से 28 अगस्त तक जमा की जा सकती है। इसके बाद 30 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी जिसकी फीस 30 व 31 अगस्त तक जमा होगी। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए 1 सितंबर को फिर से पोर्टल खुलेगा जिसके बाद विभाग के निर्देशानुसार दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

दाखिले के लिए ये दस्तावेज अनिवार्य
नोडल अधिकारी प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि दाखिले के लिए विद्यार्थियों को आधार कार्ड, 10वीं कक्षा की सर्टिफिकेट, 12वीं कक्षा की सर्टिफिकेट, फैमली आईडी, डोमिसाइल प्रमाण पत्र, एससी/बीसी कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए जाति प्रमाण पत्र, गैप ईयर सर्टिफिकेट (अगर गैप ईयर हो), नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, साइन, इनकम सर्टिफिकेट (6 माह से पुरानी ना हो), चरित्र प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, माईग्रेशन सर्टिफिकेट (हरियाणा बोर्ड को छोड़कर अन्य बोर्ड के लिए), बैंक पासबुक, ईडब्ल्युएस विद्यार्थियों के लिए ईडब्ल्युएस सर्टिफिकेट, एनसीसी/एनएसएस और स्पोर्टस सर्टिफिकेट (अगर हो तो)।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपप्राचार्य विरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सतनाली कॉलेज में बीए की 360, बीकॉम की 80, बीएससी नॉन मेडिकल की 120, बीएससी मेडिकल की 60 सीटों को मिलाकर कुल 640 सीटें हैं। उन्होंने बताया कि दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 12 से 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed