{"_id":"6146256d8ebc3e69ab411a32","slug":"online-application-process-started-for-admission-in-iti-for-the-session-2021-22-narnol-news-rtk6244150148","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में सत्र 2021-22 के दाखिले लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में सत्र 2021-22 के दाखिले लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। आईटीआई में सत्र 2021-22 के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक 30 सितंबर तक आईटीआई हरियाणा एडमिशन डॉट एनआईसी डॉट इन वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिला से संबंधित जानकारी, संस्थानों की सूची एवं दाखिले के लिए उपलब्ध संस्थानवार सीटों की सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है।
प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार ने बताया कि दाखिले के लिए प्रार्थी के पास आधार कार्ड नंबर, ई-मेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, नवीनतम फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र तथा अपना निजी मोबाइल नंबर आवश्यक है। इसके अतिरिक्त यदि कोई आरक्षण का लाभ लेना चाहता है तो संबंधित प्रमाण पत्र आवश्यक है। ऑनलाइन काउंसिलिंग फीस 50 रुपये अनुसूचित जाति वर्ग व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग तथा 100 रुपये अन्य वर्ग के प्रार्थियों के लिए है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र में उम्मीदवार अपनी योग्यता अनुसार व्यवसाय/संस्थान के अधिकतम 15 विकल्प भर सकते हैं। सीट आवंटित होने बाद यदि छात्र/छात्रा ने दाखिला नहीं लिया तो उसे आगामी दाखिला काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा। यद्यपि यदि वह भाग लेना चाहता है तो छात्र को 500 रुपये व छात्रा को 250 रुपये जुर्माना राशि भरनी होगी। उन्होंने बताया कि जिले में 9 राजकीय आईटीआई तथा 13 प्राईवेट आईटीआई में इस सत्र में दाखिले होंगे। इसके अतिरिक्त सतनाली तथा सेहलंग स्थित राजकीय आईटीआई में भी इसी सत्र से दाखिला होने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने बताया कि सरकार द्वारा अनुमोदित नवीनतम पॉलिसी अनुसार जिन ग्राम पंचायतों ने राजकीय आईटीआई की स्थापना के लिए भूमि सरकार को दान में दी है या सरकार की हिदायतों अनुसार एक रुपये प्रति वर्ष प्रति एकड़ की दर से 33 वर्षों के लिए पट्टे पर दी है, ऐसी वर्तमान ग्राम पंचायतों के स्थायी निवासी उम्मीदवारों को संबंधित संस्थानों में दाखिला आवदेन करने पर दाखिला मेरिट सूची में अतिरिक्त 5 अंक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रार्थी को फार्म भरने में किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो अपने नजदीकी आईटीआई में आकर जानकारी ले सकते हैं।