{"_id":"68f3d533793bf4040007b29a","slug":"one-should-stay-away-from-tobacco-consumption-devvart-narnol-news-c-203-1-sroh1011-121042-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू सेवन से दूर रहना चाहिए : देववर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू सेवन से दूर रहना चाहिए : देववर्त
Sat, 18 Oct 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर में जागरूकता रैली निकालते विद्यार्
कनीना। तंबाकू मुक्त विद्यालय मिशन के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य देववर्त यादव ने की। जिला संयोजक नरेश गोयल, खंड संयोजक अजय कुमार ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस मौके पर निबंध लेखन, स्लोगन लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को तंबाकू से होने वाले नुकसान बताए। प्राचार्य देववर्त यादव ने कहा कि तंबाकू सेवन से दूर रहना चाहिए। विद्यार्थियों को स्वयं नशा मुक्त रहकर अपने परिवार व समाज को भी इस दिशा में प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर पवन जांगड़ा, सुरेंद्र यादव, नीरज शर्मा, महिपाल, रामगोपाल, सुनीता, मधु, कैलाश, नरेंद्र, रूपेश मौजूद रहे।