फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One person seriously injured in two vehicles collision

दो गाड़ियों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Wed, 11 May 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
One person seriously injured in two vehicles collision
गांव गाहड़ा से सीहोर की तरफ नहर से पहले बने मोड़ पर दो गाड़ियों आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सीहोर निवासी अशोक गंभीर को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। दुर्घटना में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। सीहोर निवासी हेमंत ने बताया कि सोमवार शाम के समय वह अपने भाई अशोक के साथ अल्टो में सवार होकर कनीना से सिहोर की तरफ जा रहे थे। बड़ी नहर से थोड़ी दूर पर खतरनाक मोड़ है वहां पर जब गाड़ी मुड़ी तो सामने से आ रही ब्लेनो गाड़ी से टक्कर हो गई। दुर्घटना में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed