{"_id":"6563934b83511578d0078244","slug":"one-person-died-in-a-road-accident-near-lujota-bridge-narnol-news-c-196-1-nnl1004-6768-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लुजोता पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लुजोता पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की गई जान
Mon, 27 Nov 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह नांगल चौधरी से अपने गांव आ रहा था। इस दौरान उसे ट्राला चालक ने टक्कर मार दी। घायल ने उपचार के दौरान जयपुर में दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस शिकायत में मुसनौता निवासी गिरधारी ने बताया कि उनका भाई जयसिंह कौशल योजना के तहत जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। वह 24 नवंबर अपनी बाइक लेकर नांगल चौधरी गए थे। वह नांगल चौधरी से जब वापस अपने गांव आ रहे थे तो लुजोता पुलिया के पास पीछे से ट्राला चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में कोटपुतली ले गए, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।