{"_id":"61d490c6fc981b15f11ce5ab","slug":"one-of-the-accused-in-the-robbery-of-rs-2-40-lakh-had-tried-to-rob-the-bank-six-months-ago-narnol-news-rtk634834283","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.40 लाख रुपये की लूट के आरोपियों में एक ने छह माह पहले बैंक में चोरी करने का किया था प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.40 लाख रुपये की लूट के आरोपियों में एक ने छह माह पहले बैंक में चोरी करने का किया था प्रयास
विज्ञापन
लूट के आरोपियों में शामिल आरोपी, जिसने छह माह पहले बैंक में चोरी करने का प्रयास किया था। संवाद
- फोटो : Narnol
फोटोग्राफर से हुई 2 लाख 40 हजार रुपये की लूट मामले में आरोपियों से रिमांड के दौरान नकदी और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने रविवार देर शाम वारदात में शामिल अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष उर्फ पाटा निवासी गांव खेड़ी, मनोज उर्फ माया खेड़ी और अक्षय कुमार उर्फ सोनी के रूप में हुई थी। वारदात में शामिल एक आरोपी आशीष निवासी खेड़ी को वारदात के 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर उससे वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है। कनीना थाना प्रबंधक निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि कनीना के गांव बवाना निवासी दिनेश ने कनीना थाना में लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों से रिमांड के दौरान वारदात में मारपीट कर छीना हुआ कैमरा, नकदी और ज्वेलरी बरामद कर ली है। मामले में कार्रवाई करते हुए कनीना डीएसपी राजीव कुमार की अध्यक्षता में कनीना थाना और स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देने में शामिल तीन आरोपितों आशीष उर्फ पाटा, मनोज उर्फ माया और अक्षय उर्फ सोनी को गिरफ्तार कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करते हुए वारदात में लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया है।
एक आरोपी ने छह माह पहले बैंक में चोरी का किया था प्रयास
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक ने छह माह पहले पीएनबी सेहलंग शाखा में चोरी करने का प्रयास किया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि जुलाई में पीएनबी सेहलंग की शाखा का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया था। आरोपी की पहचान पवन उर्फ विक्की निवासी खेड़ी के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर चोरी करने का प्रयास किया था। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि शाखा प्रबंधक ककराला निवासी सत्यव्रत ने जुलाई 2021 में बैंक का ताला तोड़कर चोरी के प्रयास का मामला दर्ज करवाया था।