फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   one, night, theree, shop, broken, lock, police, case

एक रात में टूटे तीन दुकानों के ताले

Mon, 16 Jan 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
one, night, theree, shop, broken, lock, police, case
दुकान में लाखों की चोरी
सर्दियों के मौसम में एक बार फिर शनिवार रात को चोरों ने शहर में तीन दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया है। चोरों ने सिंघाणा रोड स्थित दो बैट्रियों की दुकानों से लाखों रुपये की बैट्री व इनवर्टर चुरा लिए। जबकि बहरोड़ चौक स्थित एक फोटो मोबाइल की दुकान से एलसीडी सहित वीडियो कैमरा व मोबाइल चुरा ले गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अंबिका आटोमोबाइल दुकान मालिक श्याम नरेश ने बताया कि उसकी सिंघाना रोड पर स्पेयर पार्ट्स व बैट्री व इनवर्टर की दुकान है। हर दिन की भांति शनिवार रात्रि करीब आठ बजे अपनी दुकान को ताला लगाकर घर गया था। सुबह करीब सात  बजे जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा की दुकान का शटर कुछ खुला हुआ है और ताले भी नहीं है। इसके बाद उसने दुकान का शटर उठाकर देखा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इस पर उसने तुरंत 100 नंबर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन

ये चुराया एक दुकान से सामान
इसके बाद उसने प्राथमिक रूप से दुकान का सामान चेक किया तो दुकान से 13 नई  बैट्रियां, 8 इनवर्टर और 55 ट्रैरक्टर की बैट्री के अलावा 5 दस लीटर मोबिल की बाल्टी तथा 11 पुरानी बैट्री गायब थी। इनके अलावा गल्ले से 55 सौ रुपये की नकदी, दो चांदी के सिक्के व गोशाला हेतु रखी दान पेटी भी गायब थी जिसमें भी 1500 के करीब रुपये थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

-200 मीटर दूर स्थित दूसरी दुकान को बनाया निशाना
आटोमोबाइल की दुकान से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित सैनी आटो इलेक्ट्रिक के दुकान मालिक लाला ने बताया कि वह भी प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान शनिवार सायं को  बंद करके घर चला गया था। सुबह उसकी दुकान के साथ स्थित होटल संचालन उसे  सूचना दी की उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा  और दुकान का शटर उठाकर अंदर देखा तो दुकान के अंदर रखा एक सिलेंडर, एक इनवर्टर, दस बड़ी पुरानी बैट्रियां तथा दो छोटी नई बैट्रियां गायब मिली। इस तरह चोर उसकी दुकान से 50-60 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर ले गए।
फोटोग्राफर की दुकान पर भी चोरी
बहरोड चौक स्थित न्यू पूजा डिजिटल स्टूडियो एवं मोबाइल केयर दुकान  के मालिक मांगे लाल सैनी ने बताया कि शनिवार रात्रि को चोर उसकी दुकान से  रिपेयर के लिए आए मोबाइल, वीडियो कैमरा व कंप्यूटर की एलसीटी चुरा ले गए।  इस तरह चोरों ने शनिवार रात्रि को शहर में तीन दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को शिकायत देकर चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनका सामान बरामद करने की  मांग की।
सर्दियों में चोरों के हौसले बुलंद
क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि वे बिना किसी भय के एक के बाद एक चोरियों को अंजाम दे रहे है। शहर में पिछले एक माह के दौरान अलग-अलग जगह दर्जनों के करीब चोरियों हो चुकी है लेकिन इन चोरियों में पुलिस के हाथ तक अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। इससे दुकानदारों में पुलिस के प्रति भारी रोष बना हुआ है।

चोरों ने आभूषणों पर किया हाथ साफ
निजामपुर। क्षेत्र के गांव तलोट में राजकुमार के बंद मकान से चोर लाखों रुपये आभूषण चुरा ले गए। शनिवार सायं को जब राजकुमार घर पहुंचा तो देखा की कमरे व अलमारी का ताला टूटा है तथा सामान भी बिखरा हुआ था। राजकुमार ने इसकी सूचना तुरंत निजामपुर पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ  मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़ित राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 6 जनवरी को बावल में काम करने गया था, वहीं 7 जनवरी को उसकी पत्नी पुष्पा भी बच्चों के साथ घर पर ताला लगाकर मायके चली गई थी। शनिवार सायं को जब वे घर पहुंचे तो देखा कि कमरे व अलमारी का ताला टूटा हुआ था और अलमारी से एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, तीन सोने की लौंग, एक चांदी का हार, तीन जोड़ी चांदी के पाजेब, दस चांदी की चुटकी, सात चांदी के सिक्के गायब थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed