फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One more accused arrested in petrol pump robbery case

पेट्रोल पंप लूट मामले में और एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Feb 2022 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
One more accused arrested in petrol pump robbery case
पुलिस की गिरफ्त में पेट्रोल पंप लूट मामले में पकड़ा गया आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में गहली पुलिस ने और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवीन उर्फ मडरी निवासी डोहर खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि बिजेंद्र निवासी शिमला खेतड़ी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह बदोपुर गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। रात के समय में वह और उसका दोस्त पेट्रोल पंप पर केबिन में बैठे हुए थे। रात करीब 12 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 5 युवक आए। वह दोस्त के साथ केबिन से बार आया तो युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। हथियार के बल पर उनसे नकदी छीन ली। इस पर सदर थाना नारनौल में अज्ञात के खिलाफ मारपीट, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कार्रवाई करते पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले गांव गोद निवासी धर्मपाल उर्फ बाका, योगेश उर्फ बज्जर, नितेश उर्फ पदाड़ और धर्मबीर उर्फ आहो को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं पांचवें आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले पुलिस ने चार आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद कर चुकी है। आरोपी नवीन उर्फ मडरी से भी पूछताछ की गई। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed