फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One lakh slapped in the name of buying buffalo online

Mahendragarh-Narnaul News: ऑनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर लगाई एक लाख की चपत

Wed, 19 Apr 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
One lakh slapped in the name of buying buffalo online
नारनौल। फेसबुक पर ऑनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर गांव कोथल कला के एक ग्रामीण से एक लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। वहीं एक अन्य मामले में पिता का पारिवारिक मित्र बता एक युवक के खाते से 54 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कोथल कला निवासी अभय सिंह ने बताया कि उसने फेसबुक पर भैंस का विज्ञापन देखा था। जिसमें दिए गए नंबरों पर उसने कॉल की तो बताया कि वह अशोक शर्मा डेयरी फार्म जयपुर से बोल रहा है। उसका चालक रतन उस तक भैंस की डिलिवरी कर देगा। उसने बहकावे में आकर उसने खाते में एक लाख रुपये भेज दिए। बाद में जब भैंस नहीं आई तो दिए गए नंबरों पर फोन करने पर कोई रिस्पांस नहीं आया। इसके बाद उसने साइबर सेल को इसकी शिकायत दी। वहीं दूसरे मामले में अटेली के गांव गणियार निवासी करतार सिंह ने बताया कि उसके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम राधेश्याम बताया और कहा कि वह अंबाला से बोल रहा है और उसके पिता के साथ काम करता था। वह कुछ पैसे उसके खाते में डाल रहा है। जिसके बाद उसने पारिवारिक बातचीत की तथा उसके व्हाट्सएप पर 20000, 5000 व 2000 के कई लिंक भेजे, लेकिन जैसे ही उसने लिंक को क्लिक किया तो उसके अकाउंट से पैसे कटने शुरू हो गए तथा 54 हजार रुपये तक कट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed