फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One killed, one seriously injured in Swift, bike collision

स्विफ्ट, बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Tue, 26 Jul 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
One killed, one seriously injured in Swift, bike collision
कनीना। कनीना अटेली मार्ग पर इसराना के पास स्विफ्ट, बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक व्यक्ति घायल हो गया। उप नागरिक अस्पताल कनीना के चिकित्सक डॉ. अंकित ने बताया कि 112 के माध्यम से रमन नाम के एक युवा को हॉस्पिटल लाया गया। उसके सिर व कमर पर गंभीर चोट थी। उसको प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल विद्यार्थी एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। कनीना के वार्ड नंबर 11 का निवासी है।
विज्ञापन

खैराना गांव के निवर्तमान सरपंच रामेश्वर यादव ने बताया कि पूर्व सैनिक 55 वर्षीय कृष्ण अपनी बाइक से कनीना की तरफ से खैराना की तरफ जा रहा था। रास्ते में स्विफ्ट गाड़ी से बाइक की टक्कर हो गई जिसमें कृष्ण कुमार की मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि कनीना अटेली मार्ग पर इसराना के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति कृष्ण खैराना निवासी की मौत हो गई। कार चालक को चोट लगी है जिसको हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed