फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One killed, four injured in road accident

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल

Mon, 14 Aug 2023 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
One killed, four injured in road accident
कनीना। उपमंडल के गांव गुढ़ा के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत व चार लोग घायल हो गए। पुलिस को गांव गुढ़ा निवासी घायल शुभम की शिकायत के आधार पर ट्राला चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गुढ़ा निवासी शुभम ने बताया कि वह लिसान कॉलेज में कम्प्यूटर का कोर्स करता है। शनिवार की रात करीब 12:20 शुभम और नया गांव निवासी पियूष नया गांव कैमला मोड़ पर खड़े थे। उसका दोस्त पवन महेंद्रगढ़ की तरफ से गाड़ी लेकर आ रहा था, जिसके साथ गांव उन्हानी निवासी नवीन व सुकेश भी गाड़ी में बैठे हुए थे। वह लोग भी उनके साथ बैठकर घर की तरफ चलने लगे। जब उनकी गाड़ी गांव गुढ़ा में नरेश कुमार के मकान के पास पहुंची तो कनीना की तरफ से आ रहे ट्राले की तेज रफ्तार व गफलत बाजी से गाड़ी को चलाते हुए आ और उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी जिसमें वह लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से पियूष, सुकेश व नवीन को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ व शुभम और पवन को दूसरी एंबुलेंस में उपचार के लिए कनीना ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद पवन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल शुभम के बयान पर शव का नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed