फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One fourth people will get less ration in December, allocation reduced

Mahendragarh-Narnaul News: दिसंबर में एक चौथाई लोगों को मिलेगा कम राशन, आवंटन हुआ कम

Wed, 06 Dec 2023 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 06 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
One fourth people will get less ration in December, allocation reduced
नारनौल। जिले में इस बार एक चौथाई राशन कार्ड धारकों को राशन से वंचित होना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए कह रहे कि जिला खाद्य व आपूर्ति विभाग में दिसंबर माह का आवंटन (एलोकेशन) कम हुआ है। जहां बीते माह गेहूं की 14704 क्विंटल एलोकेशन आती थी, वहीं इस बार 11973 क्विंटल की एलोकेशन आई है। ऐसा ही हाल बाजरे की एलोकेशन को लेकर है।
विज्ञापन

बाजरा 15716 क्विंटल की एलोकेशन आता था, वह भी 11973 क्विंटल ही आया है। अगर यह कहे कि गेहूं 18.4 प्रतिशत और बाजरा 23.8 प्रतिशत जिले के राशन कार्ड धारकों को राशन दिसंबर माह में नहीं मिलेगा तो कोई गलत नही है। वहीं गेहूं व बाजरा की एलोकेशन तो दिसंबर माह के लिए मिल गई है, लेकिन सरसों व चीनी नहीं पहुंची है। हालांकि गेहूं व बाजरे की दिसंबर माह में कम एलोकेशन मिलने पर नारनौल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से निदेशक को पत्र भी लिखा गया है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन








नवंबर माह का भी 1.50 लाख लीटर नहीं मिला सरसों का तेल
जिले में गेहूं व बाजरे की कमी नहीं है, इसके अलावा तेल भी नवंबर माह राशन कार्ड धारकों को पूरा नहीं मिला है। जिले में प्रति माह 298394 लीटर सरसों का तेल राशन कार्ड धारकों में वितरित किया जाता है, लेकिन नवंबर माह में सरसों का 146790 तेल ही वितरित किया गया है। वहीं अभी हैफेड की तरफ से 151604 लीटर सरसों का तेल नवंबर माह का मिलना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में 150108 राशन कार्ड, चौथाई लोग रहेंगे वंचित
जिला में 287 राशन डिपो चल रहे हैं। इन राशन डिपो पर 150108 राशन कार्ड धारक राशन ले रहे हैं। इन राशन कार्ड में 572905 सदस्य है। इन राशन कार्ड धारकों में गेहूं करीब 30 हजार राशन कार्ड धारकों को नहीं मिल पाएगा। वहीं बाजरा करीब 36 हजार राशन कार्ड धारकों को नहीं मिल पाएगा।



नवंबर माह में 470 प्रवासी लोगों ने भी लिया राशन
जिला के राशन कार्ड धारकों के अलावा जो बाहरी राज्य के प्रवासी मजदूर भी राशन ले रहे हैं। जिला में नवंबर माह में 470 प्रवासी लोगों ने अलग-अलग राशन डिपो पर अपना राशन लिया है। वन नेशन वन राशन योजना के तहत कोई राशन कार्ड धारक कहीं पर भी अपना राशन ले सकता है। ऐसे में प्रतिमाह जिला में करीब 450 प्रवासी राशन कार्ड राशन ले रहे हैं।





जिले के डिपो होल्डरों ने डीएफएससी कार्यालय को कम एलोकेशन मिलने के बारे में बताया था। जिसके बाद विभाग की तरफ से निदेशक को कम एलोकेशन मिलने की पत्राचार के माध्यम से जानकारी दे दी गई थी।
-कुलदीप शर्मा, इंचार्ज डिस्ट्रब्यूशन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed