फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   one death in road accident

तेल टैंकर और बाइक की भिड़ंत में एक मरा, एक घायल

Sun, 27 Dec 2015 10:33 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Sun, 27 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन

गांव सुरानी के नजदीक रविवार को एक तेल के टैंकर और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार गांव सुराणी निवासी रवींद्र (25) की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी भूपेंद्र (28) गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि रवींद्र पुत्र सतवीर सुराणी बस स्टैंड पर किरयाणा की दुकान चलाता था। दुकान का सामान लेने के लिए वह सुबह गांव के ही भूपेंद्र के साथ नारनौल आया हुआ था। दुकान का सामान लेेकर करीब सवा बारह बजे जब वे अपने गांव वापस आ रहे थे तो गांव से कुछ ही दूर सामने से आ रहे एक तेल के टैंकर से उनकी आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल चालक भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मोटरसाइकिल के पीछे बैठे रवींद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद तेल टैंकर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जानेे तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस ने मृतक के पिता सतवीर की शिकायत पर  तेल टैंकर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। मृतक रवींद्र कुमार की  पांच साल और ढाई साल की दो बेटियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस और एंबुलेंस, लोगों ने लगाया जाम
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के एक घंटे तक भी घटना स्थल पर न तो पुलिस पहुंची और न  ही एंबुलेंस पहुंची। इसके विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने गांव सुराणी के बस स्टैंड पर दिल्ली-सिंघाणा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। घटना और जाम की सूचना पाकर पुलिस एंबुलेंस के साथ घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम लगा रहे ग्रामीणों ने बताया कि घटना होने के तुरंत बाद उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस और 102 नंबर पर एंबुलेंस को सूचना दे दी थी, लेकिन आधा घंटा तक कोई नहीं पहुंचा तो मजबूरन उन्हें जाम लगाना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed