{"_id":"68aca90fd3a6ac23120da6cb","slug":"one-crore-82-lakh-27-thousand-rupees-outstanding-for-drinking-water-narnol-news-c-203-1-sroh1011-119547-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल का एक करोड़ 82 लाख 27 हजार रुपये बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल का एक करोड़ 82 लाख 27 हजार रुपये बकाया
Mon, 25 Aug 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
कनीना। जनस्वास्थ्य विभाग का नगरपालिका के 13 वार्डों में उपभोक्ताओं पर पेयजल का एक करोड़ 82 लाख 27 हजार रुपये बकाया है। यह बकाया 10 वर्ष से चल रहा है।
जनस्वास्थ्य अभियात्रिंकी विभाग के बिल विभाग के जय पाल सिंह ने बताया कि नगर पालिका के 13 वार्डों में कुछ 2247 वैध कनेक्शन है जिनमें उपभोक्ताओं से एक करोड़ 82 लाख 27 हजार के बिल बकाया है।
कनीना के वार्ड नंबर 1 में कुल 189 कनेक्शन है जिनमें 11 लाख 12 हजार रुपये, वार्ड 2 में कुल 154 कनेक्शन हैं जिनमें से 8 लाख 24 हजार रुपये, वार्ड 3 में कुल 232 कनेक्शनों में से 11 लाख 96 हजार रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन
वहीं वार्ड चार में कुल 124 कनेक्शन तथा उपभोक्ताओं पर 55 लाख 73 हजार रुपये, वार्ड पांच में कुल 144 कनेक्शन है जिनमें से दो लाख 46 हजार रुपये बकाया है। वार्ड 6 में कुल 114 कनेक्शन है जिनमें से 10 लाख 6 हजार रुपये, वार्ड 7 में कुल 194 कनेक्शन है जिनमें से 13 लाख 48 हजार रुपये बकाया है।
वार्ड 8 में कुल 226 कनेक्शन है जिनमें से 78 हजार रुपये, वार्ड 9 में कुल 194 कनेक्शन है जिनमें से 18 लाख 48 हजार रुपये, वार्ड 10 में कुल 76 कनेक्शन है जिनमें से 5 लाख 89 हजार रुपये बकाया है।
वार्ड 11 में कुल 129 कनेक्शन है जिनमें से 8 लाख 4 हजार रुपये। वार्ड 12 में कुल 280 कनेक्शन है जिनमें से 13 लाख 1 हजार रुपये, वार्ड 13 में कुल 191 कनेक्शन है जिनमें से 14 लाख 2 हजार रुपये बकाया है। वार्ड 14 अभी नया बनाया गया है। नगर पालिका हर तिमाही में नोटिस जारी कर रहा है।
-- -- -- -- --
जय पाल सिंह ने बताया कि विभाग अब सख्ते में आ गया है। विभाग की ओर से इस साल वसूली अभियान भी चलाया गया है। विभाग बिल वितरण के साथ दे रहा है नोटिस विभाग की ओर से समय समय पर उपभोक्ताओं को पानी के बिल वितरण कर किए जा रहे हैं। शहर में ऐसे भी उपभोक्ता है, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिल भी नहीं भरा है। ऐसे उपभोक्ता भी है जिनके 1-1 लाख से अधिक की राशि बकाया है। अब विभाग की ओर से इन्हें नोटिस जारी कर वसूली के आदेश दिए है। 1 लाख से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे।