{"_id":"6559064fd2f26f684e0645e4","slug":"one-caught-doing-illegal-mining-one-accused-ran-away-leaving-the-vehicle-narnol-news-c-196-1-sroh1013-6538-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अवैध खनन करते एक काबू, एक आरोपी वाहन छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अवैध खनन करते एक काबू, एक आरोपी वाहन छोड़कर भागा
Sun, 19 Nov 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर क्षेत्र के गांव बसीरपुर में अवैध खनन करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को वाहन सहित काबू किया है। जबकि एक चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने को मुखबिर खास ने सूचना मिली की गांव बसीरपुर की पहाड़ियों में जहां पर खनन करने पर पाबंदी है, वहां मनोज निवासी टहला व हंसराज निवासी मुकंदपुरा उनके साथ सुरेश टहला, कृष्ण, धोल सिंह टहला अवैध माइनिंग करवाकर ट्रैक्टर ट्राली द्वारा पत्थर भरवाकर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस बसीरपुर की पहाड़ी पर पहुंची, जहां पुलिस पार्टी को देखकर ट्रैक्टर-ट्राली में पत्थर भरने वाली लेबर मौके से भाग गई। वहीं दो ट्रैक्टर चालक अपनी ट्राली में पत्थर भरकर पहाड़ी रास्ते से भगाने लगे। इसमें एक ट्रैक्टर ट्राली को पहाड़ी रास्ते से सड़क पर चढ़ने के बाद काबू किया। जिसने अपना नाम हंसराज निवासी मुकन्दपुरा बताया। वहीं दूसरा ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर ट्राली को भगाकर गांव बसीरपुर के कच्चा रास्ता में ले जा रहा था, वह ट्राली मोड पर पलट गई। मगर चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए हंसराज से माइनिंग बारे लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।