{"_id":"6117e4f68ebc3ee07f154c65","slug":"one-arrested-in-loot-case-on-petrol-pump-narnol-news-rtk62096755","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर लूट मामले के एक अन्य आरोपित को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर लूट मामले के एक अन्य आरोपित को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नारनौल-कोटपुतली रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर कर्मचारियों से नकदी लूटने के मामले में नांगल चौधरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पेट्रोल पंप लूट के मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी की पहचान हिमांशु निवासी नया गांव नांगल चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गत 21 व 22 जुलाई की रात को थाना नांगल चौधरी के अंतर्गत नारनौल-कोटपुतली रोड पर गांव बनिहाड़ी में स्थित पेट्रोल पंप पर रात में लूटपाट की वारदात हुई थी। इस पर रोहतास निवासी थनवास ने नांगल चौधरी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया कि वह गांव बनिहाडी में स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता है। रात के समय एक बाइक पर सवार 3 युवकों ने हथियार के बल पर उसके साथ लूटपाट की। शोर मचाने पर युवक बाइक पर सवार होकर भाग गए। थाना नांगल चौधरी में मामला अज्ञात में दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
इस लूट की घटना में पुलिस दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पास ऐश करने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को आरोपी से करीब 3,800 रुपये की नकदी भी बरामद की गई।