{"_id":"68d585e038a6b71148060664","slug":"on-the-third-day-gate-passes-were-issued-to-140-farmers-narnol-news-c-203-1-mgh1004-120429-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तीसरे दिन 140 किसानों को गेट पास हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तीसरे दिन 140 किसानों को गेट पास हुआ जारी
Thu, 25 Sep 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:48 PM IST
सार
महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में तीन दिन बाद किसानों को गेटपास जारी किए गए। विधायक कंवर सिंह यादव ने मंडी का दौरा कर खरीद व्यवस्था और किसानों की समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने पारदर्शी एवं समय पर खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ के निरीक्षण के दौरान बाजरे की जांच करते विधायक कंवर सिंह य
विस्तार
महेंद्रगढ़। मंडियों में बाजरा खरीद के आखिर तीसरे दिन किसानों को गेटपास जारी हो सके। महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में वीरवार को 140 किसानों को गेटपास जारी किए गए जबकि 3719 क्विंटल बाजरा पहुंचा।
ई-खरीद पर पोर्टल अपडेट होने बाद वीरवार से किसानों को गेटपास व टोकन जारी किए गए। जिम्मेदारों का दावा है कि अब मंडियों में सुचारू रूप से खरीद शुरू कर दी जाएगी।
वीरवार को महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में विधायक कंवर सिंह यादव ने दौरा कर खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को पारदर्शी एवं समय पर खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने मंडी में मौजूद खरीद एजेंसियों व अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान जब भी अपना अनाज लेकर आएं तो उनकी फसल का वजन कराया जाए और भुगतान भी समय पर किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दौरे के दौरान विधायक ने मंडी परिसर में साफ-सफाई, तुलाई मशीनों की स्थिति और अनाज के भंडारण की व्यवस्थाओं को भी जांचा।
मंडी में आए किसानों से कहा कि यदि उन्हें खरीद प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों को पुख्ता पेयजल व छाया की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि खरीद प्रक्रिया के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।