फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On the second day of Navratri, Mother Brahmacharini was praised

Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का किया गुणगान

Mon, 31 Mar 2025 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
On the second day of Navratri, Mother Brahmacharini was praised
फोटो नंबर-11नवरात्र पर मां चामुंडा देवी में कीर्तन करती महिलाएं। संवाद
नारनौल। नवरात्र के दूसरे दिन साेमवार को भी शहर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना कर व्रत रखा। शहर के प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की रौनक रही। शहर के दो प्राचीन मंदिर मां चामुंडा देवी मंदिर व मां नैना फतेह देवी मंदिर के प्रति लोगों की भारी आस्था है। इसलिए इन मंदिरों में नवरात्र पर विशेष रौनक रहती है। दोनों मंदिरों में माता रानी का भव्य श्रृंगार किया जाता है और दोनों समय आरती की जाती है।
विज्ञापन

इसके अलावा दोपहर के समय महिलाएं भी मंदिर में माता का गुणगान करती हैं। मां चामुंडा देवी मंदिर में दो अप्रैल को जागरण का आयोजन किया जाएगा व 6 अप्रैल को मेले का आयोजन होगा। इसके अलावा मां नैना फतेह देवी मंदिर में भी छह अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed