Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Campaign stalled over pricing issues; more than stray cattle roaming the streets in Mahendragarh

Mahendragarh-Narnaul News: रेट के फेर में अटका अभियान, महेंद्रगढ़ में सड़कों पर घूम रहे 500 से ज्यादा बेसहारा गोवंश

Sat, 14 Nov 2026 08:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Campaign stalled over pricing issues; more than stray cattle roaming the streets in Mahendragarh
फोटो संख्या:60-स्टेट हाईवे148बी  के नजदीक बैठे बेसहारा गोवंश--संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका के अनुसार शहर की सड़कों और बाजारों में 500 से ज्यादा बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। शायद ही कोई प्रमुख मार्ग या बाजार हो जहां इनके झुंड न दिखते हों।
विज्ञापन

बालाजी चौक, सब्जी मंडी, गोशाला रोड और बस स्टैंड रोड इनके मुख्य ठिकाने बन गए हैं। सड़क के बीच खड़े रहने से यातायात प्रभावित होता है। अचानक वाहनों के आगे आने और सांड़ों की लड़ाई से हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

नगर पालिका अब तक दो बार टेंडर लगा चुकी है लेकिन रेट कम होने से एजेंसियों ने रुचि नहीं दिखाई। इस वजह से गोवंश को पकड़कर गोशाला या सुरक्षित जगह पहुंचाने की योजना आगे नहीं बढ़ पा रही। इसका खामियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालाजी चौक और सब्जी मंडी में सुबह से शाम तक झुंड घूमते रहते हैं। हाईवे 148बी के डिवाइडर पर भी गोवंश बैठे रहते हैं। दुकानों के आगे खड़े रहने से ग्राहकों और दुकानदारों को दिक्कत होती है।
बस स्टैंड के आसपास भी जमावड़ा रहता है जिससे बसों और दूसरे वाहनों की आवाजाही में बाधा आती है। रात में अंधेरे के कारण गोवंश दिखाई नहीं देते जिससे बड़े हादसे होते-होते रह जाते हैं।
सबसे ज्यादा खतरा तब होता है, जब दो सांड़ आपस में भिड़ जाते हैं। वे सड़क पर दौड़ने लगते हैं और वाहन चालक व राहगीर बचने के लिए इधर-उधर भागते हैं। कई बार चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं जिससे दूसरे वाहनों के टकराने का डर रहता है।
लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से है, पर स्थायी समाधान नहीं निकला। नगर पालिका और प्रशासन को मिलकर ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिले और लोगों को रोज की परेशानी से राहत मिले।
लोग बोले-इंतजार में साल बीते लेकिन राहत नहीं मिली
बाजार में गोवंश दुकानों के सामने बैठे रहते हैं। ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में दिक्कत होती है। कई बार वे बाहर रखा सामान भी खराब कर देते हैं। नगर पालिका को जल्द समाधान करना चाहिए।-घनश्याम, दुकानदार, 11 हट्टा बाजार
................
सड़क के बीच गोवंश खड़े रहने से वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है। अचानक सामने आने से हादसे का डर रहता है। रात में ये और खतरनाक हो जाते हैं।-लोकेश, वाहन चालक, सिनेमा रोड
...............
सांड़ों की लड़ाई में सबसे ज्यादा खतरा पैदल चलने वालों को होता है। कई बार लोग जान बचाने के लिए दुकानों में घुस जाते हैं। प्रशासन को हाल के हादसे से सबक लेकर कदम उठाने चाहिए।-सुजीत कुमार, राहगीर
..............
बालाजी चौक, सब्जी मंडी और बस स्टैंड पर हर समय गोवंश का जमावड़ा रहता है। नगर पालिका तीन बार टेंडर की सूचना दे चुकी है लेकिन अब तक गोवंश नहीं पकड़े गए।-अशोक शर्मा, निवासी, गोशाला रोड

वर्जन:
सरकार की तय 600 रुपये की दर पर कोई एजेंसी काम करने को तैयार नहीं हुई। तीसरे टेंडर में दो एजेंसियों ने तय दर से ज्यादा रेट पर काम करने की इच्छा जताई है। अब नगर पालिका इन रेटों को मंजूरी के लिए सरकार को भेजेगी। मंजूरी मिलते ही बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू कराया जाएगा।-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60-स्टेट हाईवे148बी  के नजदीक बैठे बेसहारा गोवंश--संवाद

फोटो संख्या:60-स्टेट हाईवे148बी  के नजदीक बैठे बेसहारा गोवंश--संवाद

फोटो संख्या:60-स्टेट हाईवे148बी  के नजदीक बैठे बेसहारा गोवंश--संवाद

फोटो संख्या:60-स्टेट हाईवे148बी  के नजदीक बैठे बेसहारा गोवंश--संवाद

फोटो संख्या:60-स्टेट हाईवे148बी  के नजदीक बैठे बेसहारा गोवंश--संवाद

फोटो संख्या:60-स्टेट हाईवे148बी  के नजदीक बैठे बेसहारा गोवंश--संवाद

फोटो संख्या:60-स्टेट हाईवे148बी  के नजदीक बैठे बेसहारा गोवंश--संवाद

फोटो संख्या:60-स्टेट हाईवे148बी  के नजदीक बैठे बेसहारा गोवंश--संवाद

फोटो संख्या:60-स्टेट हाईवे148बी  के नजदीक बैठे बेसहारा गोवंश--संवाद

फोटो संख्या:60-स्टेट हाईवे148बी  के नजदीक बैठे बेसहारा गोवंश--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article