फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On the occasion of Rishi Nirvana Day, a havan was performed at the Arya Samaj Mandir, Daungra Ahir.

Mahendragarh-Narnaul News: ऋषि निर्वाण दिवस पर आर्य समाज मंदिर दौंगड़ा अहीर में किया हवन

Wed, 22 Oct 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 22 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Rishi Nirvana Day, a havan was performed at the Arya Samaj Mandir, Daungra Ahir.
फोटो संख्या:-62 आर्य समाज मंदिर दौंगड़ा अहीर में वेद मंत्रों के साथ हवन  करते हुए आचार्य यश देव
कनीना। महर्षि दयानंद सरस्वती के ऋषि निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आर्य समाज मंदिर दौंगड़ा अहीर में हवन किया गया। हवन के ब्रह्मा आचार्य यश देव वैदिक (जल जीव सेवा, मनेठीकुंड) रहे।
विज्ञापन

उन्होंने वेद मंत्रोच्चारण से वैदिक हवन संपन्न कराया। अमर सिंह, वासुदेव, डॉ. सोमेश, अक्षय कुमार ने आहुति प्रदान कर सत्य, धर्म एवं सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आचार्य यश देव वैदिक ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने भारत की चेतना को पुनः जागृत किया।
विज्ञापन

समाज को अंधविश्वास, मूर्तिपूजा, बाल विवाह, पर्दा प्रथा, छुआछूत और अशिक्षा जैसी कुरीतियों से मुक्त करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि महर्षि का जीवन सत्य, वेद और विज्ञान पर आधारित था। उन्होंने सत्यार्थ प्रकाश जैसे ग्रंथों के माध्यम से समाज को तर्क, न्याय और समानता की राह दिखाई तथा आर्य समाज की स्थापना कर शिक्षा, महिला उत्थान और राष्ट्रभक्ति का अलख जगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य समाज प्रधान रघुवीर सिंह ने कहा कि आज के समय में भी दयानंद सरस्वती के विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं। जब समाज भौतिकता और दिखावे में उलझ रहा है, तब वेद आधारित जीवन ही सच्चा मार्गदर्शन दे सकता है। इस अवसर पर ओम प्रकाश, ब्रह्मदेव आर्य, विजय सिंह, बाबूलाल आर्य, निहाल सिंह प्रवक्ता, कप्तान सुरेंद्र सिंह, कप्तान सत्यनारायण, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed