फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On the last day of the camp in the municipality, PPP of more than 150 people removed the loopholes.

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका में शिविर के अंतिम दिन 150 से अधिक लोगों के पीपीपी में खामियां की दूर

Sun, 18 Dec 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
On the last day of the camp in the municipality, PPP of more than 150 people removed the loopholes.
नगर पालिका में रविवार को कैंप के अंतिम दिन लोगों के पीपीपी में त्रुटि सही की गई। शिविर में 150 से अधिक लोगों ने अपने परिवार पहचान पत्र में खामियों को दूर कराया। वहीं साइड धीमी गति से चलते के कारण लोगों को काफी इंतजार भी करना पड़ा। ऑपरेटर व लीड सदस्य रवि कुमार, अतुल व अनिता ने बताया कि पहचान पत्र में आय में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जाएगा। शेष सभी प्रकार के संशोधन किए गए। शिविर के दौरान नए परिवार पहचान पत्र बनवाने तथा उसमें सुधार किया गया। परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि, बिना हस्ताक्षर, नाम की त्रुटि को सही किया गया। रविवार को कैंप का अंतिम दिन रहा। अब तक 600 से अधिक लोगों के पीपीपी में त्रुटि सही की गई। साइट धीमी गति से चलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों की परिवार पहचान पत्र में त्रुटि सही करने में काफी दिक्कत रही। सुबह से ही साइट धीमी गति से चल रही थी। लोगों के जरूरत दस्तावेज अपलोड करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस कार्य में राजबीर, होशियार, हेमंत, धर्मवीर, जयपाल, देवेंद्र, कर्ण सिंह, हरिराम, हरिंद्र कुमार, ओमप्रकाश सीएसची के संचालक, सक्षम योजना के तहत लगे कर्मचारी व अध्यापक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed