{"_id":"6ab18a4f3fe7ce7b9d03eafb","slug":"on-the-first-day-33-farmers-received-115-quintals-of-wheat-seed-at-the-seed-sales-center-narnol-news-c-195-1-jjr1003-140235-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बीज बिक्री केंद्र पर पहले दिन 33 किसानों को मिला 115 क्विंटल गेहूं का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बीज बिक्री केंद्र पर पहले दिन 33 किसानों को मिला 115 क्विंटल गेहूं का बीज
विज्ञापन
21jjrp16- झज्जर। किसानों को गेहूं व सरसों का बीज वितरित करते प्रभारी। संवाद
झज्जर। शहर के हरियाणा बीज विकास निगम बीज बिक्री केंद्र पर सोमवार को पहले दिन गेहूं और सरसों के बीज के लिए किसानों की ज्यादा भीड़ नहीं दिखी। शांतिपूर्ण तरीके से बीज वितरित किया गया। आने वाले दिनों में किसानों को लंबी लाइनों में लगना पड़ सकता है।
कृषि कल्याण विभाग के पास स्थित केंद्र पर सुबह करीब 9 बजे बीज वितरण शुरू हुआ। पहले दिन 33 किसानों को 115 क्विंटल गेहूं का बीज दिया गया। इसमें 303 किस्म का 74 क्विंटल और 826 किस्म का 41 क्विंटल बीज शामिल है।
साथ ही आरएच 725 किस्म का आठ किलो सरसों का बीज भी बांटा गया। सरकार गेहूं के बीज पर किसानों को सब्सिडी दे रही है। केंद्र प्रभारी राकेश भौरिया ने बताया कि फिलहाल गेहूं की दोनों किस्में और आरएच 725 सरसों का बीज उपलब्ध है।
विज्ञापन
हिसार से आया स्टॉक, ये है मूल्य
केंद्र पर हिसार से 820 क्विंटल गेहूं और 10 क्विंटल सरसों का बीज पहुंचा है। इसमें डीबीडब्ल्यू 303 किस्म का 420 क्विंटल और पीबीडब्ल्यू 826 किस्म का 400 क्विंटल बीज है। सरसों का आरएच 725 किस्म का 10 क्विंटल बीज आया है। गेहूं का मूल्य 1080 रुपये प्रति 40 किलो और सरसों का 270 रुपये प्रति दो किलो तय है।