{"_id":"6aee152c083321ea02034ab5","slug":"on-the-day-of-dhanteras-farmers-stood-in-line-for-hours-to-get-wheat-seeds-narnol-news-c-196-1-nnl1005-147509-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: धनतेरस के दिन किसान गेहूं बीज के लिए घंटों लाइन में लगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: धनतेरस के दिन किसान गेहूं बीज के लिए घंटों लाइन में लगे किसान
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10बदलूराम, किसान, गांव- गहली
नारनौल। धनतेरस के दिन जहां शहर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी थी, वहीं रेवाड़ी रोड स्थित केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन लगी रही। किसान गेहूं का बीज लेने के लिए घंटों अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। केंद्र पर केवल उन्हीं किसानों को बीज दिया जा रहा है, जिन्होंने एमएफएमबी पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। एक बैग की कीमत 1080 रुपये तय की गई है।
किसानों ने बताया कि वे सुबह छह बजे ही केंद्र पर पहुंच गए थे, ताकि जल्दी बीज मिल जाए लेकिन भारी भीड़ के कारण उन्हें घंटों धूप में खड़ा रहना पड़ा। कई किसान तो पूरा दिन लाइन में ही लगे रहे।
गांवों के केंद्रों पर नहीं मिलता बीज-खाद
किसानों का कहना है कि उनके नजदीकी गांवों के केंद्रों पर न खाद मिलती है और न बीज। इसलिए मजबूरी में उन्हें नारनौल के केंद्र पर आना पड़ता है। यहां भी खाद और बीज के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है।
विज्ञापन
एक बार में सिर्फ पांच बैग
केंद्र पर एक किसान को एक बार में अधिकतम पांच बैग ही दिए जा रहे हैं। जिन किसानों को पांच या दस से ज्यादा बैग चाहिए, उन्हें दो-तीन बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि बीज का वितरण गांवों के केंद्रों पर ही किया जाए।
............
चुनावों में हर पार्टी के घोषणा पत्र में किसानों के लिए बहुत सी योजनाएं होती हैं, लेकिन जमीन पर खाद और बीज का वितरण भी ठीक से नहीं हो पाता। किसान खुद को ठगा हुआ महसूस करता है।-बदलूराम, किसान, गांव गहली
वर्जन:
डीएपी, सरसों बीज, गेहूं बीज और बाजरा बेचने के लिए मंडी में बीते एक माह से चार जगह घंटों लाइन में लगना पड़ा। गेहूं बीज के लिए सुबह छह बजे केंद्र पर पहुंच गया था, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी खाद नहीं मिली। सुबह 10 बजे केंद्र पर एक कैंपर पानी मंगवाया गया, जो आधे घंटे में ही खत्म हो गया।-राजेंद्र कुमार, किसान, गांव नांगल दर्गु