फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On Shivratri, the pagoda resonated with bombs and bombs

शिवरात्रि पर हर-हर, बम-बम से गूंजे शिवालय

Tue, 26 Jul 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
On Shivratri, the pagoda resonated with bombs and bombs
मंदिर में कांवड़ चढ़ाने जाती महिलाएं। - फोटो : Narnol
नारनौल। सावन की शिवरात्रि पर मंगलवार को शिवालयों में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। कांवड़ियों ने देवाधिदेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालय हर-हर, बम-बम से गूंज उठे। क्षेत्र में मंगलवार को शिवरात्रि श्रद्धालुओं ने चंद्रमौलि की पूजा अर्चना की तथा जलाभिषेक किया। शिवालयों में पूरे दिन बम-बम के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ियों ने शिवलिंग पर हरिद्वार से लाया गंगाजल चढ़ाया। कई मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन किया गया। गांव तथा शहर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की मंगलकामना के लिए उपवास रखा हुआ था। शिवालयों में जाकर जलाभिषेक किया तथा धतूरा, विल्बपत्र, धूप दीप चलाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

शहर के मोडावाला मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रही। इसके अलावा मोहल्ला जमालपुर, मोहल्ला खड़खड़ी, छोटा- बड़ा तालाब, रेलवे रोड़, महेंद्रगढ़ रोड, चमत्कारी बालाजी सहित अनेक स्थानों के मंदिरों में भीड़ रही। कोरोना कॉल होने की वजह से दो वर्षों से कांवड़ पर प्रतिबंध लगा हुआ था। इस बार लगभग काफी संख्या में लोग हरिद्वार, गोमुख तथा गंगोत्री से कांवड़ लेकर आए हैं। सभी कांवड़ियों ने अपने-अपने आसपास के मंदिरों में कांवड़ चढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed